फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Maghi Chhath Puja happens in these three villages of Jamui

Bihar: जमुई के इन तीन गांवों में होता है माघी छठ पूजा

Sun, 29 Jan 2023 07:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Jan 2023 07:21 PM IST
सार

जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत तीन गांवों में से खुरीपरास, ढीबा व कानन गांव में रविवार को आस्था का महापर्व माघी छठ पूजा मनाया जा रहा है। इसको लेकर तीनों गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन
Bihar: Maghi Chhath Puja happens in these three villages of Jamui
जमुई के इन तीन गांवों में होता है माघी छठ पूजा - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत तीन गांवों में से खुरीपरास, ढीबा व कानन गांव में रविवार को आस्था का महापर्व माघी छठ पूजा मनाया जा रहा है। इसको लेकर तीनों गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गाँव के लोग बताते हैं कि इस समय मनाया जाने वाला छठ पर्व माघी छठ महापर्व कहा जाता है जो बिहार के एक मात्र जमुई जिले में होता है और वह भी सिर्फ झाझा प्रखंड अंतर्गत खुरीपरास, ढीबा व कानन गांव में कुछ छठ व्रतियों के द्वारा किया जाता है। जहां इस चार दिन के अनुष्ठान में पूरे गांव नियम और निष्ठा के साथ रहते हैं। माघी छठ पूजा को लेकर पूरे नियम और निष्ठा के साथ छठ व्रतियो के द्वारा रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। माघी छठ पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है।

विज्ञापन

Bihar: Maghi Chhath Puja happens in these three villages of Jamui
जमुई के इन तीन गांवों में होता है माघी छठ पूजा - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
घाट पर पहुंचे छठव्रती
लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिये अपने अपने गांव के नजदीकी छठघाट पर फल फूल से सजे डाला, सूप लेकर छठ घाट पर पहुंचे। वहीं छठ व्रती अर्घ्य अर्पित करने से पूर्व भगवान सूर्य का आराधना किया। इस दौरान छठव्रती सहित श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हुये भगवान सूर्य से अपने व अपने परिवार के लिये। सुख समृद्धि की कामना किए । मौके पर खुरीपरास, ढीबा व कानन में छठ पूजा करने वाली छठव्रती गीता देवी, बतसिया देवी, गुड़िया देवी सहित कई छठ व्रतियों ने बताया कि हमलोग कई वर्षो से माघी छठ पूजा करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से चैत और कार्तिक महीने में छठपूजा पूरे नेम निष्ठा के साथ किया जाता है उसी प्रकार माघ में भी होने वाला छठपूजा नियम और निष्ठा के साथ मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed