{"_id":"617dcc5f272adf455f63e4bc","slug":"bihar-lieutenant-rishi-kumar-of-begusarai-was-martyred-in-a-blast-in-kashmir-sister-s-wedding-was-on-november-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार कश्मीर में एक ब्लास्ट में हुए शहीद, 29 नवंबर को थी बहन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार कश्मीर में एक ब्लास्ट में हुए शहीद, 29 नवंबर को थी बहन की शादी
Sun, 31 Oct 2021 04:21 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:21 AM IST
सार
लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे बेगूसराय में मातम छा गया। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। ऋषि कुमार एक साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह 22 नवंबर को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे।
विज्ञापन
राजोरी बलास्ट में शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार व एक अधिकारी
- फोटो : सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम हुए ब्लास्ट में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार व उनके एक साथी शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे बेगूसराय में मातम छा गया। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। ऋषि कुमार एक साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह 22 नवंबर को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे।
विज्ञापन
ऋषि लखीसराय के पिपरिया के रहने वाले थे। कई दशक पूर्व से ही जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे। दादा जी के रिफाइनरी में कार्यरत रहने के कारण यहीं बस गए थे। पार्थिव शरीर आज दोपहर तक बेगूसराय पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
मौत की खबर मिलते ही पूर परिवार में सन्नाटा सा छा गया। शहीद के पिता ने बताया कि टेलीफोन पर तकरीबन 7:30 बजे सूचना मिली। शहीद ऋषि कुमार के पिता ने यह भी कहा कि 4 दिन पहले ही मां से बात की थी। बोला था- बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा हूं।
विज्ञापन
29 नवंबर को है छोटी बहन की शादी
घटना की सूचना मिलने के बाद सेना में ही कार्यरत ऋषि के रिश्तेदार मौके पर पहुंच चुके हैं। इधर, इकलौते पुत्र के शहीद होने की खबर के बाद से ही पूरा परिवार बेहाल है। ऋषि अपने दो बहनों के इकलौते भाई और पिता के दो भाइयों में इकलौते चिराग थे। परिजनों ने बताया कि हम सभी ऋषि के छोटी बहन की 29 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारी कर रहे थे।
गश्त के दौरान हुए विस्फोट ने ली जान
ऋषि कुमार शनिवार की शाम अपने टीम के साथ बॉर्डर इलाके सुंदरवन सेक्टर के रजौरी नौशेरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे विस्फोट में ऋषि समेत दो अधिकारियों की मौत हो गई। कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। कंपनी कमांडर ने शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे पिता को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना के अनुसार सेना की टीम घटना के कारणों की जांच जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आईईडी विस्फोट था या आंकियों द्वारा किया गया कोई माइंस विस्फोट।