फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislative Council Election: Elections will be held on 5 seats of Legislative Council on March 31

Bihar Legislative Council Election: 31 मार्च को होगा विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव, 48 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 30 Mar 2023 01:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 Mar 2023 01:10 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बाद 5 सीट पर 48 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 5 अप्रैल को काउंटिंग होगी।

विज्ञापन
Bihar Legislative Council Election: Elections will be held on 5 seats of Legislative Council on March 31
बिहार विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बाद 5 सीट पर 48 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 5 अप्रैल को काउंटिंग होगी। वोटिंग बैलेट पेपर पर होगी। इसके लिए 3 लाख बैलेट पेपर उपयोग किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इधर, बुधवार शाम पांचों सीट पर चुनाव प्रचार थम गया। इस बार सबसे अधिक प्रत्याशी गया और सारण निर्वाचन क्षेत्र में हैं। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8 उम्मीदवार हैं। वहीं गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं गया स्नातक क्षेत्र से आठ, स्नातक क्षेत्र से नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


हर जिले के ब्लॉक में बनाए गए बूथ
मतदान के लिए हर जिले के ब्लॉक में बूथ बनाए गए हैं। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र होंगे। ताकि स्थानीय वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएं। वोटिंग 31 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 5 अप्रैल को इन सीटों पर मतगणना होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सारण स्नातक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव
बता दें कि गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म होने वाला है। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन सभी का कार्यकाल 8 मई 2023 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं सारण स्नातक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव होगा। यह सीट केदार नाथ पांडेय के निधन से खाली हुई है। जदयू इस सीट से केदार नाथ पांडेय के पुत्र आनंद पुष्कर को इस सीट पर चुनाव लड़ाएगी।

जानिए, किसके खाते में कितनी सीट...

महागठबंधन

  • JDU - 3
  • RJD - 1
  • CPI - 1


एनडीए

  • BJP - 4
  • LJP (रामविलास) - 1 (संभावित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed