फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar kosi river flood

कोसी के कहर से डरा हुआ है बिहार

Mon, 04 Aug 2014 11:16 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
bihar kosi river flood

बिहार डरा हुआ है, डर है कि कोसी कहीं कहर ना बरसा दे। बाढ से निबटने की तैयारी कर रही है सेना, लोगों को भी बाढ़ संभावित इलाकों से हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


बाढ़ से निबटने के लिए बिहार सरकार ने भी कमर कस ली है। बिहार के सीएम जीतन मांझी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि,"फिलहाल स्थिति सामान्य है।"
विज्ञापन


कोसी के जलस्तर में कमी तो आई है लेकिन खतरा टला नहीं है। माना जा रहा है कि उत्तरी बिहार के नौ जिले इस बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।

पहले भी आई थी प्रलय

bihar kosi river flood

खबर के मुताबिक NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं और लोगों को बाढ़ के खतरे के मद्देनजर हटा रही हैं। बाढ़ आने की स्थिति में हवाई मदद के इंतजामात भी किए जाएंगे।

आपको बता दें कि छह साल पहले 18 अगस्त 2008 में भी कोसी में बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में 217 लोगों की मौत हुई थी जबकि हजारों पशु भी मारे गए थे। इस बाढ़ के कारण करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए थे।

मामला क्या है?

bihar kosi river flood

दरअसल भूस्खलन में पूरी पहाड़ी के नदी में गिरने से सुनकोशी का जहां बहाव रुका है, वहीं 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 130 मीटर की ऊंचाई तक 25 लाख क्यूसेक पानी जमा है।

लगातार बारिश से पानी बढ़कर 32 लाख क्यूसेक हो चुका है। इसे नियंत्रित करके धीरे धीरे छोड़ा जा रहा है लेकिन और बारिश से अगर अस्थाई बांध टूटा तो कोसी में प्रलय निश्चित है।

विज्ञापन

जबरन लोगों को हटाया गया

bihar kosi river flood

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कोसी का हवाई सर्वेक्षण कर वीरपुर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मांझी ने कहा कि सरकार ने 20 हजार लोगों को जबरन कोसी तटबंध क्षेत्र से बाहर निकाला है।

मांझी ने कहा कि राज्य सरकार ने जो मदद मांगी थी, केंद्र ने मुहैया करा दी है। जानकारों का कहना है कि नेपाल में बडे़ क्षेत्र में कोसी का पानी फैल गया है जिससे भारतीय क्षेत्र में पानी का दबाव कम होता जा रहा है। कोसी बैराज को खाली कर दिया गया है।

राजनाथ ने की मांझी से बात

bihar kosi river flood

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से बात कर हालात की जानकारी ली। राजनाथ ने स्थिति से निपटने के लिए बिहार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर सरकार ने तत्काल कदम उठाते हुए छह जिलों से अब तक करीब 44 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। नेपाल और बिहार में केंद्र की टीमें भेजी जा रही हैं। सेना, नौसेना और वायुसेना के विमानों, गोताखोरों और इंजीनियरों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed