फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: know about education on nitish cabinet ministers

बिहारः तेजस्वी दसवीं फेल, बाकी कितने पढ़े लिखे ये भी जान लीजिए

Sun, 22 Nov 2015 12:22 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bihar: know about education on nitish cabinet ministers

बिहार में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी बात की है तो वो है लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की। पहली बार विधानसभा में पहुंचने वाले तेजस्वी यादव की जितनी चर्चा डिप्टी सीएम बनने की है उतनी ही उनके दसवीं फेल होने की।

विज्ञापन


विरोधी और आलोचक उनकी पढ़ाई को लेकर उन पर उंगलियां उठा रहे हैं तो कुछ इसी आधार पर उनकी योग्यता भी तय कर रहे हैं। लालू के बड़े बेटे और कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप भी बारहवीं पास हैं।
विज्ञापन


वहीं दोनों यादव भाइयों के बहाने नीतीश कुमार की कैबिनेट के अन्य सदस्यों की योग्यता पर भी उंगलियां उठने लगी हैं, कोई उनकी शैक्षिक योग्यता पर उंगली उठा रहा है तो कोई उनके अनुभव पर। लेकिन एक बार अगर आप नीतीश की कैबिनेट की योग्यता पर निगाह डालेंगे तो चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी मंत्रियों की भरमार

Bihar: know about education on nitish cabinet ministers

नीतीश कुमार खुद पटना के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। शुरूआत में उन्होंने राजनीति में आने से पहले कुछ वर्ष नौकरी भी की थी लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा तो वो राजनीति में आ गए। नीतीश की तरह ही उनकी कैबिनेट में कई उच्च शिक्षित लोग हैं।

मसलन राजस्व व भूमि सुधार मंत्रालय के मंत्री बनाए गए मदनमोहन झा पीएचडी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट में शिक्षा व आईटी मंत्री बनाए गए अशोक चौधरी भी पीएचडी हैं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाए गए अब्दूल गफूर भी शोध छात्र रह चुके हैं।

श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश भी पीएचडी करने के बाद राजनीति में आए हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर करने वालों की भी नीतीश कैबिनेट में अच्छी खास तादाद है। नीतीश के खास और परिवहन मंत्री चंद्रिका राय स्नातकोत्तर हैं, आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर और ग्रामीण कार्य अभियंत्रण मंत्री शैलेश कुमार भी स्ना‍तकोत्त‍र हैं।

नीतीश की तरह और भी कई हैं इंजीनियर

Bihar: know about education on nitish cabinet ministers

इसके अलावा नीतीश की तरह उनकी कैबिनेट में कई मंत्री ऐसे भी हैं जो इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हैं। इंडस्ट्री व साइंस टेक्नॉलोजी मंत्री जय कुमार सिंह, सहकारिता मंत्री आलोक मेहता भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं।

पशुपाल मंत्री अवधेश कुमार सिंह, कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, राजी रंजन, पीएचई और कानून मंत्री कृष्‍ण नंदन वर्मा, नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी, एससी एसटी कल्याण मंत्री संतोष निराला, खान व भूत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और खाद्य आपू‌र्ति मंत्री मदन सहनी स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके हैं।

हालांकि राजद कोटे से वित्त मंत्री बनाए गए अब्दुल बारी सिद्दकी मात्र 12वीं पास ही हैं। उनके अलावा ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उत्पाद व निबंधन मंत्री अब्दुल मस्तान, दोनों महिला मंत्री अनीता और कुमारी अंजू भी बारहवीं पास ही हैं। कृषि मंत्री राम विचार राय, गन्ना उद्योग मंत्री फिरोज अहमद दसवीं और पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत मात्र नौंवी पास ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed