{"_id":"6470a074480068b5850ee019","slug":"bihar-jdu-state-secretary-arrested-for-drunkenness-nitish-kumar-is-continuously-campaigning-against-alcohol-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : CM नीतीश कुमार की पार्टी के प्रदेश सचिव नशे में धुत दिखे, पुलिस ने पकड़ा तो बोले- सस्पेंड करवा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : CM नीतीश कुमार की पार्टी के प्रदेश सचिव नशे में धुत दिखे, पुलिस ने पकड़ा तो बोले- सस्पेंड करवा दूंगा
Fri, 26 May 2023 05:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 26 May 2023 05:35 PM IST
सार
बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का यह दावा है कि बिहार में शराबबंदी पूर्णरूपेण और सख्ती से लागू है। लेकिन जब पुलिस ने जदयू के प्रदेश सचिव को शराब के नशे में झूमते हुए पकड़ा तो उस शख्स ने पुलिसकर्मियों और पदाधिकारी को ही सस्पेंड करवा देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार जदयू प्रदेश सचिव संजय चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार और बिहार के बाहर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार यह प्रचार प्रसार करते दिखते हैं कि बिहार में शराबबंदी पूर्णरूपेण लागू है। आपलोग को भी शराब नहीं पीनी चाहिए। लेकिन वहीँ दूसरी तरफ सरकार के ही नुमाइंदे शराब में झूमते हुए नजर आयें तो इसे आप क्या कहेंगे। जी हां यह नजारा गोपालगंज का है जहां जदयू के ही अधिकारी को पुलिस ने शराब में झूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। ये हैं संजय चौहान।
पुलिस को दिया धौंस, कहा - खा जाऊंगा नौकरी
पुलिस के अनुसार संजय चौहान उत्तर प्रदेश से शराब पीकर अपने घर लौट रहे थे। तभी मीरगंज थाना क्षेत्र में एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम गश्ती कर रही थी। पुलिस ने इन्हें टोका तो ये साहब उन पुलिस अधिकारी पर ही भड़क गये। उन पुलिसकर्मियों पर यह खुद को सरकार के ख़ास कहकर उनपर खूब रौब झाड़ने लगे। बोलते बोलते यह साहब जांच कर रहे पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करवा देने की भी धमकी देने लगे। लेकिन यह गर्मी उन पुलिसकर्मियों पर असर नहीं कर पाई। पुलिसबल उन्हें पकड़ कर गाड़ी में जब बैठाने लगे तब वह पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भागने लगे लेकिन पुलिस अधिकारी और जवानों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया।

जदयू कार्यालय में जदयू प्रदेश सचिव संजय चौहान
- फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन हैं संजय चौहान
संजय चौहान से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने अपना परिचय जदयू प्रदेश सचिव संजय चौहान के रूप में दिया। संजय चौहान ने बताया कि वह पहले जिला अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। फिलहाल मीरगंज थाना पुलिस ने नशे की हालत में उन्हें गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।