फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar jdu mla gopal mandal seeks resignation of deputy cm tarkishore prasad

बिहार: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने उप मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, भाजपा ने किया पलटवार

Sun, 22 Aug 2021 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 12:35 PM IST
सार

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच एक बार फिर तनातनी का माहौल है। नेताओं की बयानबाजी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। भागलपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने उप मुख्यमंत्री पर तीखा हमाला बोला है। गोपाल मंडल ने तारकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन
Bihar jdu mla gopal mandal seeks resignation of deputy cm tarkishore prasad
तारकिशोर प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है। विधायक ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर गठबंधन के नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करने के दौरान भाजपा और जदयू के नेताओं की उपेक्षा की गई। गोपाल मंडल का कहना है कि विधायक और कार्यकर्ता इंतजार करते रहे, लेकिन डिप्टी सीएम दूसरी पार्टी के नेताओं के साथ क्षेत्र में दौरा करने चले गए। 

विज्ञापन


मोटी रकम लेने आते हैं उप मुख्यमंत्री- जदयू नेता
इतना ही नहीं जदयू विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा कि  कहा कि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भागलपुर में वसूली करने आते हैं। उन्होंने कहा था कि डिप्टी सीएम लोजपा नेता से सोने से भरा थैला और मोटी रकम की वसूली करने के लिए हर महीने भागलपुर पहुंचते हैं। हालांकि, उनके इस बयान पर भाजपा नेता ने आपत्ति जताई है। भाजपा जिला इंकाई के एक नेता ने कहा कि गोपाल मंडल के सारे आऱोप निराधार और बेबुनियाद है। 

विज्ञापन

परिजनों-रिश्तेदारों को करोड़ों के ठेके बांट रहे उपमुख्यमंत्री: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये के ठेके अपने परिजनों व रिश्तेदारों को दिलवाएं हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पुत्रवधू पूजा कुमारी को नल जल योजना के तहत कटिहार में बड़ा ठेका दिलवाया है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि पूजा पीएचईडी में निबंधित ठेकेदार हैं और उनका पता जेबी निकेतन, मिर्चाईबाड़ी चौक, कटिहार दर्ज है। यही पता उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के स्थायी निवास के तौर पर दर्ज है। पूजा की कंपनी को 1.60 करोड़ का ठेका मिला।

इसके अलावा दीप किरण इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 3.60 करोड़ का ठेका मिला है। इस कंपनी के डायरेक्टर तारकिशोर प्रसाद के सगे साले प्रदीप कुमार भगत और सलहज किरण भगत हैं। उन्होंने कहा कि ठेके सिर्फ नाते-रिश्तेदारों को ही नहीं मिले बल्कि प्रसाद के आवास पर घरेलू कामकाज देखने वाले उनके घरेलू सहायकों की कंपनी को भी मिले हैं।

जीवन श्री इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड को नल जल योजना के तहत कटिहार जिले का सबसे बड़ा ठेका मिला है। यह ठेका 48 करोड़ रुपये का है। यह कंपनी प्रसाद के घरेलू सहायक प्रशांत चंद्र जायसवाल, ललित किशोर प्रसाद और संतोष कुमार की है। अभी तक कुल 53 करोड़ के ठेकों का पता चला है जो प्रसाद की पुत्रवधू, साले और घरेलू सहायकों को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed