फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: JDU leader Ashok Singh's daughter-in-law Kajal Kumari chair in danger, no-confidence motion: Khagaria

Bihar News: जदयू नेता के एक और बहू की कुर्सी खतरे में, प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ हो गए 12 पंसस

Thu, 06 Mar 2025 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल सदस्यों का एक तिहाई सदस्यों का होना आवश्यक है। ऐसे में खगड़िया सदर प्रखंड के 33 पंचायत समिति सदस्यों में 12 द्वारा इसको लेकर बीडीओ को आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: JDU leader Ashok Singh's daughter-in-law Kajal Kumari chair in danger, no-confidence motion: Khagaria
जेडीयू नेता की बहू काजल कुमारी के खिलाफ प्रदर्शन करते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में जनता दल यूनाईटेड के नेता अशोक सिंह की प्रखंड प्रमुख बहू की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। गुरुवार को खगड़िया प्रखंड के 12 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी और उप-प्रमुख मो. साहब रहमानी पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीडीओ को आवेदन दिया है। जिसके बाद जिले की राजनीति गर्म है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में पंचायत समिति सदस्य सुनील चौधरी, अखिलेश कुमार, संगम कुमारी, उषा देवी, मो. क्याम उद्दीन, अमला देवी, दिनेश पासवान, पार्वती देवी, चुनमुन देवी, लव कुमार, सोभा देवी एवं निर्जला देवी का नाम शामिल है। इन सभी सदस्यों के द्वारा प्रखंड प्रमुख एवं उप-प्रमुख पर योजनाओं की स्वीकृति में अनियमितता, भेदभाव, बैठक नहीं होना एवं पंचायत समिति के कार्य में प्रखंड प्रमुख के परिवार के हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है। बीडीओ पूरन साह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन दिया गया है। जिसपर नियम के अनुसार कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


एक तिहाई सदस्य का होना जरुरी
गौरतलब है कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल सदस्यों का एक तिहाई सदस्यों का होना आवश्यक है। ऐसे में खगड़िया सदर प्रखंड के 33 पंचायत समिति सदस्यों में 12 के द्वारा इसको लेकर बीडीओ को आवेदन दिया गया है। जानकार बताते हैं कि संख्या बल के अनुसार सदर प्रखंड प्रमुख एवं उप-प्रमुख की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। नियमानुसार इसको लेकर बीडीओ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


बड़ी बहू भी गंवा चुकी है कुर्सी
बता दें कि जेडीयू नेता अशोकर सिंह की बड़ी बहु भी जिला परिषद की उपाध्यक्ष रह चुकी है। जिनको कुछ माह पूर्व ही जिप सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर कुर्सी से उतार दिया गया है। ऐसे में छोटी बहू की कुर्सी पर भी अब खतरा बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed