{"_id":"63e77d87e1505e2fc505fb5e","slug":"bihar-jdu-district-vice-president-was-roasted-in-gaya-accused-bhavaj-was-picked-up-by-the-police-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : गया में JDU जिला उपाध्यक्ष को भूना, आरोपी भावज को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : गया में JDU जिला उपाध्यक्ष को भूना, आरोपी भावज को पुलिस ने उठाया
Sat, 11 Feb 2023 05:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:05 PM IST
सार
गया में बेखौफ अपराधियों ने जदयू जिला उपाध्यक्ष को उनके घर के पास ही गोली से छलनी कर दिया। घटना मुफस्सिल थाने के भुसुन्डा-बहोरा बिगहा मोहल्ले की है। मृतक सुनील सिंह की पत्नी ने हत्या में अपने देवर तेज प्रताप सिंह और देवरानी को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
जदयू जिला उपाध्यक्ष के घर पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में बेखौफ अपराधियों ने जदयू जिला उपाध्यक्ष को उनके घर के पास ही गोली से छलनी कर दिया। घटना मुफस्सिल थाने के भुसुन्डा-बहोरा बिगहा मोहल्ले की है। मृतक सुनील सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का कहना है कि शुक्रवार की शाम उनके पति सुनील सिंह एक बर्थ-डे पार्टी में गए हुए थे। वे जैसे ही घर लौटे, उनके घर के सामने ही अपराधियों ने उन्हें गोली से छलनी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हुए तबतक सुनील सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
देवर और देवरानी पर लगा आरोप
सुनील सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सुनील सिंह की हत्या में अपने देवर तेज प्रताप सिंह और देवरानी अंजली सिंह को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है।उनका कहना है कि सुनील सिंह के छोटे भाई तेज प्रताप की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उधर उनकी पत्नी अंजली सिंह अक्सर जमीन बेचने को लेकर झगड़ा करती थी। कुछ दिन पहले ही इसी मामले को लेकर झगड़ा हुआ था, उसने बिना बताए 5 कट्ठा जमीन भी दलाल से बेच दी थी। भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से हम लोग उनके जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी से नाराज होकर छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह ने अपराधियों और भू माफियाओं के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या करा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतक सुनील सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के आवेदन पर पुलिस ने अंजली सिंह को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। उनका यह भी कहना है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
बेटे की बच गई जान
मृतक सुनील सिंह की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे उनके पति सुनील सिंह अपने बेटे पुष्पराज के साथ अपने मित्र जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राव की पोती के जन्मदिन में गए थे। इस दौरान करीब 9:30 बजे सुनील सिंह ने सुरहरी मोहल्ला निवासी रंधीर कुमार के साथ अपने बेटे पुष्पराज को घर भेज दिया था। उसके बाद करीब 10 बजे सुनील सिंह अपने मित्र जदयू के जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल के साथ अपने घर लौटे थे। लोगों का कहना है कि अगर वे बेटे के साथ लौटते तो शतद अपराधी उनके बेटे को भी नहीं छोड़ते।
क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गया एसएसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।