फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar jaymala ceremony completed with the help of stick in begusarai in wake of corona

बेगूसराय: दूल्हा-दुल्हन ने डंडे से एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, लोग बोले- ऐतिहासिक शादी

Sun, 02 May 2021 03:21 PM IST
स्वाति सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 02 May 2021 03:21 PM IST
सार

बिहार सरकार ने कोरोना को देखते हुए फिलहाल शादियों के लिए 50 लोगों की ही अनुमति दी है। इसके पहले 100 और उसके भी पहले 200 लोगों की अनुमति थी।

विज्ञापन
bihar jaymala ceremony completed with the help of stick in begusarai in wake of corona
दूल्हा-दुल्हन ने डंड़े के सहारे पहनाई वरमाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में कोरोना महामारी के बीच हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई। दरअसल, तेघरा थाना क्षेत्र तेघरा बाजार में गिरधारीलाल सुल्तानिया के पुत्र कृतेश कुमार की शादी बेगूसराय की ज्योति कुमारी के साथ 30 अप्रैल की रात हो रही थी। शादी में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 50 लोगों की उपस्थिति में समारोह की शुरुआत हुई।  इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे को माला पहनाया। 

विज्ञापन


इसके बाद डंडे के सहारे जयमाला की रस्म अदायगी के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गया है। शादी में शामिल हुए लोग दूल्हा-दुल्हन की प्रशंसा कर रहे हैं।  कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने आदि के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में इस तरह से शादी कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूल्हे का कहना है कि यह शादी उसके लिए यादगार रहेगी। खासकर डंडे की मदद से जयमाला करना हमेशा याद रहेगा।  वहीं, इसे स्थानीय लोगों ने इस शादी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह शादी की गई है जो समाज को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित भी करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार सरकार ने कोरोना को देखते हुए फिलहाल शादियों के लिए 50 लोगों की ही अनुमति दी है। इसके पहले 100 और उसके भी पहले 200 लोगों की अनुमति थी। सरकार के साथ लोग भी इस दिशा में जागरूक हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed