फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar IPS Transfer : Jayant Kant became DIG of Champaran, Anusuiya Sahu reached Ahotkar at Vikas Vaibhav place

Bihar : जयंत कांत बने चंपारण के DIG, बिनोद कुमार वाली जगह पर अहोटकर के पास पहुंचीं अनुसूइया रणसिंह साहू

Sun, 05 Mar 2023 08:26 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 05 Mar 2023 08:26 AM IST
सार

Bihar IPS Transfer :  राज्य सरकार ने शुक्रवार को DIG जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज सौंप दिया। इसके अलावा, DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है। 

विज्ञापन
Bihar IPS Transfer : Jayant Kant became DIG of Champaran, Anusuiya Sahu reached Ahotkar at Vikas Vaibhav place
गृह विभाग ने दो अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। इसमें DIG जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज दिया गया है। इसके अलावा, DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है। अनुसूइया को DG शोभा अहोटकर के साथ वही जगह दी गई है, जहां बिनोद कुमार थे। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में IG विकास वैभव के साथ डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बिनोद कुमार को मुख्यालय भेज दिया गया था। IPS विकास वैभव ने शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताया था, जिसके बाद विकास वैभव और बिनोद कुमार को वहां से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया था। ताजा आदेश में दोनों की पोस्टिंग अभी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में DIG जयंत कांत को बेतिया और DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को  गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवा की कमान सौंपी है। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय ने 4 Dy SP की भी प्रतिनियुक्त कर दी है। इसमें रामपुकार सिंह को मोतिहारी सदर, सोनू कुमार राय को छपरा सदर, भास कुमार को रामनगर और प्रांजल को पटना जिला में किया तैनात है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजीव मिश्रा को सौंपी थी पटना की कमान
इससे पहले यानी शुक्रवार शाम को IPS राजीव मिश्रा को पटना SSP बनाया था। जबकि पटना SSP के पद पर तैनात रहे मानव जीत सिंह ढिल्लों को आर्थिक अपराध इकाई का डीआईजी बनाया गया। साथ ही मद्य निषेध विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया। गृह विभाग ने शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed