फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Siwan Seeing police, young man jumped from the roof, relatives protested against death, girlfriend

Bihar News: पुलिस से बचने के लिए छत से कूदा युवक, मौत पर परिजनों ने किया हंगामा; गर्लफ्रेंड के साथ छिपा था

Sun, 27 Aug 2023 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Aug 2023 10:45 AM IST
सार

Siwan News : परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही अरुण कुमार को मारा है। परिजन शव को सदर अस्पताल में रखकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: In Siwan Seeing police, young man jumped from the roof, relatives protested against death, girlfriend
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए तीन मंजिला इमारत की छत से कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तीन दिन से छिपकर रह रहा था। अचानक पुलिस छापेमारी करने पहुंच गई। युवक गिरफ्तारी के डर से छत से कूद गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। इसके बाद सीवान पुलिस की टीम वहां पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तनिष्क बिहार के मोहल्ला का है। मृत युवक की पहचान रांची के चकरा इलाके के मछरा गांव निवासी मुन्ना राम के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई थी। तनिष्क बिहार के मोहल्ला निवासी दिनेश रावत उसके जीजा लगते हैं।
विज्ञापन


अरुण कुमार रांची से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागकर यहां आया था
लोगों का कहना है कि अरुण कुमार रांची से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागकर यहां आया था। वह पिछले तीन से यहां छिपा था। लड़की के परिजनों ने झारखंड पुलिस को बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसके बाद झारखंड पुलिस, बिहार पुलिस के सहयोग से यहां छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही अरुण भागने लगा। इसी क्रम में वह छत से कूद गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही अरुण कुमार को मारा है। फिलहाल परिजन शव को सदर अस्पताल में रखकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर पड़े हुए हैं। इस पूरे मामले पर जब थाना प्रभारी अरविंद कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और उनसे बात नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed