{"_id":"63d53ddc2bb705363003b94f","slug":"bihar-in-love-with-lalu-kashmir-s-humaira-got-married-as-anjali-when-he-left-her-she-reached-begusarai-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लालू के प्यार में कश्मीर की हुमैरा ने अंजलि बन शादी रचाई, वह छोड़ आया तो पति को पाने पहुंच गई बेगूसराय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लालू के प्यार में कश्मीर की हुमैरा ने अंजलि बन शादी रचाई, वह छोड़ आया तो पति को पाने पहुंच गई बेगूसराय
Sat, 28 Jan 2023 08:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:53 PM IST
सार
कश्मीर की हुमैरा खान को बिहारी लड़के से ऐसा प्यार हुआ कि उसने धर्म बदल लिया। नाम बदलकर अंजलि सिंह कर लिया। कोर्ट में जाकर शादी कर ली। सात महीने साथ रहकर एक दिन वह भाग आया। अब बेगूसराय में जब पति ने साथ आने से इनकार किया तो सुसाइड का प्रयास किया।
विज्ञापन
कश्मीरी महिला ने पिटाई के बाद सुसाइड का प्रयास भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर की हुमैरा खान को बिहारी लड़के से ऐसा प्यार हुआ कि उसने धर्म बदल लिया। नाम बदलकर अंजलि सिंह कर लिया। कोर्ट में जाकर शादी कर ली। मांग में सिंदूर भरने लगी। सब ठीक ही चल रहा था कि एक दिन वह भाग आया। अब बेगूसराय में अपने प्रेमी-पति लालू सिंह उर्फ लालो सिंह का साथ नहीं मिलने पर उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज कर चुकी, अब पहुंची तो पिटाई हुई
कश्मीर से बेगूसराय पहुंची कि कश्मीरी महिला ने दावा किया कि लालो सिंह श्रीनगर में काम करता था, वहीं उसकी मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले साल मई 2022 में हुमैरा खान ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अंजलि सिंह रख लिया और लालो सिंह से कोर्ट मैरिज भी हो गई। करीब सात महीने तक सब ठीक था, लेकिन एक दिन अंजलि को कश्मीर में छोड़कर लालो वापस बेगूसराय आ गया। महिला बेगूसराय पहुंच गई तो लालू के मां-बाप उसे रखने को तैयार नहीं हैं। लालू भी अब अंजलि से दूरी बनाने लगा है। लालू ने उसे कह दिया कि वह अब लौटकर कश्मीर आने वाला भी नहीं। आरोप तो यह भी है कि अंजलि की जिद देख लालू ने उससे मारपीट भी की, जिसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। इस तमाशे को देख रहे लोगों ने उसे बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सुसाइड का प्रयास किया, नहीं अपनाया तो जान देगी
अंजलि ने बताया कि अगर उसके पति ने उसे नहीं अपनाया तो वह जान देगी। उसने कहा कि शंभू सिंह के पुत्र लालो सिंह के प्यार में उसने धर्म बदल लिया। मुसलमान से हिंदू बन गई। करीब 7 महीने उसके साथ रही, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है। अंजलि के गांव पहुंचने और वहां हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण अब हर ओर इस प्यार और धोखे की चर्चा है। अंजलि ने यह भी कहा कि जिएंगे-मरेंगे लालू सिंह के साथ ही। जैसे रखेंगे, वैसे रहेंगे।
विज्ञापन