फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : In-laws killed husband in front of wife in Bettiah, hid dead body too

Bihar : बेतिया में पत्नी के सामने ससुराल के लोगों ने मिलकर पति की कर दी हत्या, लाश भी छिपाई

Tue, 09 May 2023 04:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 09 May 2023 04:58 PM IST
सार

बेतिया में मां-बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर शव को गायब कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महनागनी गांव का है। मृतक की पत्नी का कहना है कि मां-बाप और दो भाईयों ने मिलकर उसके पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव गायब कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar : In-laws killed husband in front of wife in Bettiah, hid dead body too
ससुराल के खिलाफ थाना पहुंची पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में मां-बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर शव को गायब कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महनागनी गांव का है। मृतक की पत्नी का कहना है कि सोमवार की रात मां-बाप और दो भाईयों ने मिलकर उसके पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव गायब कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


माता पिता और भाई पर लगा हत्या का आरोप
मृतक गोपाल साह का पुत्र (28) रूपेश कुमार है। इस मामले में मृतक रुपेश की पत्नी ज्योति कुमारी ने थाने में अपने ससुर गोपाल साह, सास गीता देवी, भैंसुर चंदन कुमार एवं देवर दीपू कुमार को नामजद करते हुए पति की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रात में हुआ था झगड़ा
 मंगलवार को मृतक रुपेश कुमार की पत्नी ज्योति एसपी कार्यालय पहुंची और वहां सदर एसडीपीओ माहताब आलम को घटना की जानकारी दी। ज्योति ने बताया कि सोमवार की रात वह छत पर खाना बना रही थी। तभी उसके सास-ससुर और भसुर, देवर ने उसके पति के साथ लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से हल्ला गुल्ला होता रहा और फिर देर रात उसके पति को उनलोगों ने मिलकर गला घोटकर हत्या कर दी। उसने यह भी कहा कि इस दौरान उन आरोपियों ने मुझे कमरे में बंद कर दिया। उनलोगों ने मेरे पति की हत्या कर शव को जला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने कहा अब कोई नहीं है देखने वाला
इस दौरान ज्योति ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसकी शादी 2019 में रूपेश से हुई थी। उसे 2 साल का एक बेटा प्रिंस और 2 माह की बेटी है। उसके पति रुपेश टेंपो चलाकर अपना परिवार चलाते थे। अब उसे देखने वाला कोई नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने दिया आश्वासन
एसडीपीओ का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्हें किसी भी क़ीमत पर बक्सा नहीं जायेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed