{"_id":"640c0287395cb414aa0014f3","slug":"bihar-in-begusarai-the-goons-barged-into-the-house-and-beat-them-for-not-giving-money-for-liquor-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुस कर पीटा, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुस कर पीटा, महिला समेत तीन घायल
Sat, 11 Mar 2023 09:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय,
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 11 Mar 2023 09:54 AM IST
सार
बेगूसराय में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के लोदी डीह की है।
विज्ञापन
बेगूसराय में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुस कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के लोदी डीह की है। घायलों में रामबली सहनी(55), पुत्र रंजीत सहनी और उनकी पतोहू देशो देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि देर शाम अपने मृत भाई के श्राद्ध संबंधित कर्म करने के बाद पिता पुत्र घर लौट रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने शराब पीने के लिए उनसे रुपया मांगा। रुपया नहीं देने से नाराज होकर शराबियों ने क्रिकेट खेलने वाले वैट और विकेट से दोनों को पीटने लगे। इस मारपीट में महिला समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं जब इससे भी मन नहीं भरा तो घर में घुसकर महिला के साथ भी पिटाई किया। उनलोगों ने घटना की सूचना सिंघौल थाने को दिया। पुलिस ने फिलहाल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन