फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Humanity shamed in Chhapra, newborn child's head became a dog's morsel

Bihar: छपरा में मानवता शर्मसार, नवजात बच्चे का सिर बना कुत्ते का निवाला

Fri, 03 Feb 2023 12:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

सारण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात बच्चे के सर सिर को खुले सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहा है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना एकमा ब्लॉक रोड की है।

विज्ञापन
Bihar: Humanity shamed in Chhapra, newborn child's head became a dog's morsel
Bihar: छपरा में मानवता शर्मसार, नवजात बच्चे का सिर बना कुत्ते का निवाला - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

सारण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात बच्चे के सर सिर को खुले सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहा है। इस घटना को देखकर स्थानीय लोग हतप्रभ रह गए। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना एकमा ब्लॉक रोड की है। बताया जा रहा है कि एक कुत्ता नवजात शिशु के सिर को घसीटते हुए ले जा रहा था।तभी लोगों की नजर उस कुत्ते पर पड़ी। नजर पड़ते ही लोगों ने उस कुत्ते पर डंडा फेंक कर कुत्ते को भगा दिया लेकिन भागने के क्रम में उस कुत्ते ने नवजात शिशु के सिर को वहीं ब्लॉक रोड पर ही छोड़ कर भाग गया। लोगों का कहना है कि आसपास में कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं जहां डीएनसी का अवैध काम भी किया जाता है। इतना ही नहीं मेडिकल कचरे का निपटारा भी ठीक ढंग से नही किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अपने आप में काफी शर्मनाक घटना है जिसको रोकने के लिए उन नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस तरह के अवैध कामों को अंजाम देते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह के मेडिकल कचरे के साथ लापरवाही भी की जाती है यह अपने आप में काफी गंभीर मामला है। उनका कहना है कि यह मानवता को भी शर्मसार करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed