फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar hooch tragedy: Relatives told that the young man died due to drinking poisonous liquor

सारण में युवक की शराब से मौत, चाचा गंभीर: परिजनों ने पहले शराब पीने की बात कही, अब कह रहे बीमारी से मौत

Tue, 03 Jan 2023 09:09 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 03 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

poisonous liquor death case: सारण में फिर शराब से मौत हुई है। मौत से पहले युवक के शराब पीने की बात कहने वाले परिजन अब बीमारी और ठंड से मौत की बात कह रहे। साथ शराब पीने वाला युवक के चाचा का इलाज भी चोरी-छिपे चल रहा है।

विज्ञापन
bihar hooch tragedy:  Relatives told that the young man died due to drinking poisonous liquor
इस युवक की मौत से पहले इलाज के दौरान परिजन शराब की बात कह रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब कांड के कारण सुर्खियों में रहे सारण से फिर एक महत्वपूर्ण खबर। इतना बड़ा कांड होने के बाद भी न सरकार शराब रोक सकी है और न पीने वाले रुक रहे। पहली जनवरी को शराब पीने वाले दो गंभीर में से एक की मौत हो गई। मौत से पहले युवक के शराब पीने की बात कहने वाले परिजन अब बीमारी और ठंड से मौत की बात कह रहे। साथ शराब पीने वाला युवक के चाचा का इलाज भी चल रहा, लेकिन परिजन या पुलिस-प्रशासन के अफसर इसकी जानकारी नहीं दे रहे।

विज्ञापन


तरैया में मौत, परिजन वीडियो में शराब बता रहे
शराब के कारण इस बार जा गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के शाहनवाजपुर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के समय जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने सुनील के परिजनों को डराया-धमकाया है, जिसके कारण बीमारी से मौत की बात कही जाने लगी है। ‘अमर उजाला’ के पास मृतक के पिता का वह वीडियो भी है, जब इलाज के दौरान उन्होंने यह बताया था कि पहली जनवरी को शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा मृतक के चाचा की भी जहरीली शराब पीने से तबीयत बिगड़ी हुई है। पुलिस-प्रशासन के डर से इस बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। छिप कर किसी निजी क्लिनिक में इलाज कराए जाने की जानकारी सामने आ रही है। 
विज्ञापन


जहरीली शराब से मौत पर बयान बदलवाने का दबाव चर्चा में
जहरीली शराब से पिछले महीने सारण में हुई मौतों को लेकर जब हंगामा मचा तो ज्यादातर मौतों का कारण बदलवाने के लिए मृतकों के परिजनों पर दबाव की बात सामने आई थी। जहरीली शराब कांड के बाद भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के साथ कथित तौर पर कई मास्टरमाइंड पकड़े जा चुके हैं, लेकिन अब भी शराब मिलने का दौर जारी है। इस बीच शराब से मौत की खबर आई है तो साथ-साथ परिजनों को ठंड-बीमारी से मौत बताने के लिए दबाव की खबर भी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed