बिहार: स्वास्थ्य मंत्री को नहीं पहचान पाए पुलिस अधिकारी, गुस्से में निलंबित करने की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को एक पुलिस अधिकारी नहीं पहचान पाया और उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। इसके बाद गुस्से में मंत्रीजी ने उसे निलंबित करने की धमकी दे डाली।
दरअसल, गुरुवार को अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल समेत स्वास्थ्य मंत्री सिवान पहुंचे थे। इस दौरान एक राज्यपाल की सुरक्षा में लगे एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें नहीं पहचान पाने के कारण कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। इस पर मंगल पांडे नाराज हो गए और उन्होंने एएसआई गणेश चौहान को निलंबित करने की धमकी दी।
राज्यपाल फागू चौहान की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हर किसी की तलाशी ले रही थी और वीआईपी के भी अंदर जाने पर बारीक नजर रख रही थी। इसी बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की बारी आई तो ड्यूटी पर तैनात एएसआई गणेश चौहान ने उन्हें कार्यक्रम में अंदर जाने से रोक दिया।
इस पर मंत्री मंगल पांडे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने गुस्से में ड्यूटी पर तैनात एएसआई को जमकर फटकार लगाई और निलंबित करने तक की धमकी दे दी। उन्होंने एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय से एएसआई गणेश चौहान को तुरंत सस्पेंड करने को कहा।