{"_id":"64454e3cfd7eaa09d90d7fb3","slug":"bihar-guns-thundered-again-in-patna-s-jethuli-chenarik-rai-s-family-boy-was-shot-dead-serious-condition-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना के जेठुली में फिर गरजीं बंदूकें, चेनारिक राय के परिवार के लड़के को मारी गोली; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना के जेठुली में फिर गरजीं बंदूकें, चेनारिक राय के परिवार के लड़के को मारी गोली; हालत गंभीर
Sun, 23 Apr 2023 08:56 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:56 PM IST
सार
पटना में अपराधियों ने 14 साल के लड़के को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। लोगों ने कहा कि निखिल कुमार अपने घर से निकलकर बाजार की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
विज्ञापन
घायल का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में अपराधियों ने 14 साल के लड़के को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठुली गांव की है। यह वही जेठुली गांव है जहां फरवरी माह में गोलीकांड हुआ था। अपराधियों ने रविवार की शाम छात्र को गोली मार दी। गोली लगने की सूचना के साथ अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद नदी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
इधर, घायल युवक के परिजन ने बताया कि निखिल कुमार अपने घर से निकलकर बाजार की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया । सूचना पाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निखिल कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कहा- चेनारिक राय के परिवार का लड़का है
घायल के चाचा भगवान राय ने बताया कि पूर्व से ही उनके गांव में जमीन का विवाद चला रहा है। आशंका है कि किसी घटना को लेकर अपराधियों द्वारा रविवार को निखिल कुमार की गोली मारी गई है। बताते चलें कि 19 फरवरी को पूर्व पटना के जेठुली गांव में गोलीबारी की घटना में चेनारिक राय के परिवार के कई लोग मारे गए थे। आसपास के लोगों का यह मानना है कि निखिल कुमार चेनारिक राय के परिवार से आता है। नदी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि उन्हें इस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं मालूम है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पता लगाने का प्रयास कर रही है। फतुहा के डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसी सूचना मिल रही है कि निखिल कुमार द्वारा खुद ही गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।