फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Grand alliance protest march, RJD, Congress, CPI, Left; Tejashwi, Lalu, Nitish, BJP, JDU, Crime Control

Bihar: महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, सड़क पर उतरे सैकड़ों नेता, कहा- नीतीश सरकार से नहीं संभल रहा बिहार

Sat, 20 Jul 2024 01:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jul 2024 01:04 PM IST
सार

राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने कहा कि अपराधियों के ताडंव से बिहार कराह रहा है। अपराधी राज बिहार में कायम है। इसके खिलाफ ही महागठबंधन का हल्ला बोल हो रहा है। हमलोग आज प्रतिरोध मार्च पर निकले हैं।

विज्ञापन
Bihar: Grand alliance protest march, RJD, Congress, CPI, Left; Tejashwi, Lalu, Nitish, BJP, JDU, Crime Control
सडक पर उतरे महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पटना में महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया है। राजद, कांग्रेस और वामदल समेत सभी विपक्षी दलों के वरीय नेता और कार्यकर्त सड़क पर उतर गए हैं। वह नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के नेताओं ने कहा कि बिहार में अपराधियों बेखौफ हो गए हैं। लोग सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रही है। लगातार हो रहे वारदात से लोग सहमे हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। राजद, कांग्रेस और वामदल के नेता व कार्यकर्ता आयकर गोलबंर पर इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी करने लगे। सभी नेता डीएम ऑफिस की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, पटना पुलिस ने इन्हें रोक लिया। इसके बाद नेताओं ने बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। कुछ देर बाद डाक बंगला चौराहा पर प्रतिरोह मार्च समाप्त हो गया। 
विज्ञापन

 

Bihar: Grand alliance protest march, RJD, Congress, CPI, Left; Tejashwi, Lalu, Nitish, BJP, JDU, Crime Control
कांग्रेस नेताओं जमकर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला

राजद ने कहा- सिंहासन खाली करो, जनता आती है
राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने कहा कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। अपराधियों के ताडंव से बिहार कराह रहा है। अपराधी राज बिहार में कायम है। इसके खिलाफ ही महागठबंधन का हल्ला बोल हो रहा है। हमलोग आज प्रतिरोध मार्च पर निकले हैं। हमलोग सड़क से सड़क तक सरकार को घेरेंगे। अब एनडीए से बिहार नहीं संभल रहा है। नीतीश कुमार को कुर्सी का त्याग कर देना चाहिए। तेजस्वी यादव अब मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में क्राइम कंट्रोल होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बिहार का विकास होगा। जनता खुशहाल रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Grand alliance protest march, RJD, Congress, CPI, Left; Tejashwi, Lalu, Nitish, BJP, JDU, Crime Control
आयकर गोलंबर के पास विरोध प्रदर्शन करते इंडी गठबंधन के नेता। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश सिंह बोले- बिहार में कानून व्यवस्था फेल है 
चौंकाने वाली बात यह रही कि इस प्रतिरोध मार्च में राजद के वरीय नेता नई दिखे। लोगों का मानना था कि तेजस्वी यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। लेकिन, वह नहीं दिखे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था फेल है। अफसरशाही हावी हो गई है। वही लोग सरकार चला रहे हैं। लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। सीएम नीतीश कुमार दिखावा करते के लिए बैठक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed