{"_id":"5b08f10e4f1c1bf26e8b496d","slug":"bihar-government-issues-an-advisory-for-public-on-nipah-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार सरकार ने निपाह वायरस से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार सरकार ने निपाह वायरस से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, ऐसे करें बचाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 26 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
निपाह वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में निपाह वायरस के कहर को देखते हुए बिहार सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। बिहार सरकार ने शनिवार को लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और उतराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। इन राज्यों के बाद गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आम जनता और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब है कि केरल में इस वायरस के चलते 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
चमगादड़ नहीं हैं निपाह वारयस के मुख्य कारण
बता दें कि निपाह वारयस के बारे में आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि इस संक्रमण के फैलने का मुख्य कारण चमगादड़ नहीं हैं। अधिकारियों ने केरल में 12 जान लेने वाले निपाह वायरस के फैलने के पीछे चमगादड़ के होने की बात से इनकार किया है। बता दें कि भोपाल में उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला में चमगादड़ और सूअरों के कुल 21 नमूने भेजे गए थे, जिनमें सभी परिणाम नकारात्मक पाये गए।
विज्ञापन
निपाह वायरस :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक निपाह एक ऐसा वायरस है जो चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है। यह जानवरों और इंसानों दोनों में गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इस वायरस का मुख्य स्रोत फल खाने वाले चमगादड़ (फ्रूट बैट) हैं। इन्हें फ्लाइंग फॉक्स के नाम से भी जाना जाता है।
निपाह वायरस के लक्षण :
निपाह वायरस के लक्षण दिमागी बुखार की तरह ही हैं। बीमारी की शुरुआत सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, तेज सिरदर्द और फिर बुखार से होती है है। इसके बाद बुखार दिमाग तक पहुंच जाता है, जिससे मरीज की मौत भी हो सकती है।