{"_id":"5a0301014f1c1b156b8b4830","slug":"bihar-government-announced-35-holidays-for-2018-three-days-holiday-for-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में होली पर लंबी छुट्टी, 2018 में सरकारी कर्मचारियों के मजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में होली पर लंबी छुट्टी, 2018 में सरकारी कर्मचारियों के मजे
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
होली का त्यौहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सरकारी कर्मचारी अगले साल होली के त्यौहार में तीन दिनों की छुट्टी का मजा उठाएंगे। अगले साल चार मार्च को रविवार है। राज्य सरकार ने दो और तीन मार्च को होली की छुट्टी का एलान किया है।
इस तरह अगले साल 2018 में बिहार में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को एक साथ तीन छुट्टियां मिल जाएंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 2018 के लिए छुट्टी के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। साल 2018 में राज्यकर्मियों को कुल 35 छुट्टियां मिलेंगी।

2018 में पांच छुट्टी कम हुई
होली के रंग
साल 2017 की तुलना में साल 2018 में पांच छुट्टी कम हो गई है। 2017 में गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर तीन दिनों की और चंपारण यात्रा के शताब्दी समारोह के लिए दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी मिली थी।
वहीं 2018 में 24 मार्च को सम्राट अशोक अष्टमी की छुट्टी है, जो शनिवार को पड़ रही है। 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती भी शनिवार को है। ईद 16 जून को है, जो कि शनिवार को पड़ रहा है। रामनवमी 25 मार्च को है जो कि रविवार का दिन है। कुल मिलाकर एक छुट्टी का नुकसान हो रहा है।
दुर्गापूजा की छुट्टी अगले साल 16 से 19 अक्टूबर चार दिन तक रहेगी। छठ की दो दिनों की छुट्टी 13 और 14 नवंबर को रहेगी।