फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gopalganj Husband gone to Mumbai, wife ran away with Lover

पत्नी तो फरार हो गई: पैसा कमाने मुंबई गया था पति, वापस लौटा तो पता चला कि दो बच्चों की मां...

Wed, 31 Aug 2022 12:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Aug 2022 12:31 PM IST
सार

पीड़ित पति नंद जी गिरी ने बताया, आठ साल पहले उसने अचकागांव की रहने वाली ममता देवी से शादी की थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। पैसे कमाने के लिए वह मुंबई गया हुआ था। 

विज्ञापन
Bihar Gopalganj Husband gone to Mumbai, wife ran away with Lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के गोपालगंज से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पत्नी और बच्चों की सभी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पैसा कमाने के उद्देश्य से मुंबई गया हुआ था। छह महीने बाद वह वापस लौट तो घर पर ताला पड़ा हुआ था। उसने पता लगाने की कोशिश की तो सामने आया कि उसके मुंबई जाते ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। 

विज्ञापन


अब पत्नी के प्रेम में पागल पति उसकी तस्वीर लेकर दर-दर भटक रहा है और लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। उसका कहना है कि अगर उसकी पत्नी अभी भी वापस आ जाए तो वह उसे रख लेगा।  
विज्ञापन


किया था प्रेम विवाह, दो बच्चों की है मां
पीड़ित पति नंद जी गिरी ने बताया, आठ साल पहले उसने अचकागांव की रहने वाली ममता देवी से शादी की थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। इस शादी से उसकी एक छह साल की बेटी और पांच साल का बेटा भी है। उसने बताया, छह माह पूर्व वह पैसा कमाने के लिए मुंबई गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो घर पर ताला लगा हुआ था। उसने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाभी पर लगाया पत्नी को भगाने का आरोप 
पीड़ित पति ने अपनी भाभी पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। उसने कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया है। पीड़ित पति का कहना है कि उसे अपने बच्चों की याद आ रही है। अगर पत्नी अभी भी वापस आ जाती है तो वह उसे अपना लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed