{"_id":"633badab0644f5231a24c43e","slug":"bihar-girl-fall-in-love-with-up-boy-during-online-ludo-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क हो तो ऐसा: लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, शादी करने बिहार से यूपी पहुंच गई युवती; मां बोली- 'मुझे ऐतराज नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क हो तो ऐसा: लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, शादी करने बिहार से यूपी पहुंच गई युवती; मां बोली- 'मुझे ऐतराज नहीं'
Tue, 04 Oct 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:21 AM IST
सार
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां की रहने वाली एक युवती ऑनलाइन लूडो खेला करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात यूपी के प्रतापगढ़ के गोपालपुर के रहने वाले एक लड़के से हुई। दोनों को लूडो खेलते-खेलते आपस में प्यार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की एक युवती को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते यूपी के एक युवक से प्यार हो गया। मामला इतना परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। फिर क्या, युवती सात जन्मों का साथ निभाने और शादी के बंधन में बंधने के लिए सबकुछ छोड़कर लड़के के पास पहुंच गई। यहां भारी हंगामे के बीच दोनों की शादी भी हो गई।
विज्ञापन
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां की रहने वाली एक युवती ऑनलाइन लूडो खेला करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात यूपी के प्रतापगढ़ के गोपालपुर के रहने वाले एक लड़के से हुई। दोनों को लूडो खेलते-खेलते आपस में प्यार हो गया और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया। धीरे-धीरे बात कसमों-वादों तक पहुंच गई शादी कर साथ रहने का वादा हो गया। इसके बाद दोनों ने नवरात्र में अष्टमी के दिन शादी करने की ठान ली।
विज्ञापन
सबकुछ छोड़ लड़के के पास पहुंची युवती
लड़के की प्रेमिका अपना सबकुछ छोड़कर अकेले प्रतापगढ़ आ गई। वह लड़के से मिली और दोनों मां बेल्हा देवी मंदिर में शादी करने के लिए पहुंच गए। प्रेमी जोड़े के साथ किसी परिजन के न होने पर वहां मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद सामने आया कि युवक व युवती अलग-अलग धर्म के हैं, जिसके बाद मामला बढ़ गया और हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
जब लड़की की मां से हुई बात
हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मंदिर पहुंच गई और उसने युवती से घरवालों का नंबर लेकर फोन लगाया। फोन युवती की मां ने उठाया, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी यहां मंदिर में एक युवक से शादी कर रही है। इसके बाद मां ने कहा, उनकी बेटी बालिग है और प्रतापगढ़ के युवक से प्यार करती है। उन्हें इस शादी से कोई एतराज नहीं। युवती की मां का जवाब सुनकर भीड़ शांत हो गई, जिसके बाद दोनों की मंदिर परिसर में शादी कराई गई।