{"_id":"63cd840dca9b107cc745ae36","slug":"bihar-giriraj-roared-fiercely-at-cm-nitish-kumar-in-patna-said-have-courage-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर गरजे गिरिराज, कहा- है हिम्मत..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर गरजे गिरिराज, कहा- है हिम्मत..
Mon, 23 Jan 2023 05:14 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:14 AM IST
सार
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह पटना में सीएम पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को , उनके धर्मग्रंथों, सनातन के संस्कार और संस्कृति को गाली देना एक फैशन सा हो गया है।क्या इन लोगों में से किसी को भी कुरान पर टिप्पणी करने की हिम्मत है?
विज्ञापन
पटना में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर गरजे गिरिराज, कहा- है हिम्मत...
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
है हिम्मत किसी में..
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह पटना में नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश के राजनीति की, जो वोट के खातिर कुछ भी बोल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे रामायण और भागवत गीता हिन्दुओं का पवित्र ग्रंथ है उसी तरह कुरान भी मुस्लिमों का एक पवित्र ग्रंथ है लेकिन हिंदुओं को गाली देना, हिंदुओं के धर्म ग्रंथों को गाली देना और सनातन के संस्कार और संस्कृति को गाली देना आज एक फैशन सा हो गया है। क्या इन लोगों में से किसी को भी कुरान पर टिप्पणी करने की हिम्मत है? सर तन से जुदा हो जाएगा। आने वाले दिन में इस राज्य के, इस देश के युवा इसका जवाब देंगे।
नीतीश कुमार को फिर कहा लाचार मुख्यमंत्री
गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बार फिर से दुहराते हुए नीतीश कुमार को लाचार मुख्यमंत्री कहा। दरअसल सुधाकर सिंह के संबंध में भाजपा के द्वारा कार्रवाई की मांग के सवाल पर गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश कुमार तो एक लाचार मुख्यमंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री अगर अपने मंत्रियों को समझा नहीं पा रहा है तो यही कहा जाएगा ना कि धृतराष्ट्र ने, जैसे सत्ता के लिए महाभारत करा दिया उसी तरह से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहें और बिहार में धार्मिक उन्माद फैले, वे यही चाह रहे हैं।
विज्ञापन
किसको.... बना रहे हैं
पत्रकारों के इस सवाल पर कि नीतीश कुमार का यह कहना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना देकर बीजेपी बिहार को लाचार बना रही है, गिरिराज सिंह ने भड़कते हुए कहा कि किसको बुड़बक बना रहे हैं?....5लाख करोड़ का... है हिम्मत?..नीतीश कुमार जी के मंच पर हमारे नेता .. हमारे मंत्री नितिन गडकरी जी ने यह कह दिया कि 5 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसलिए थेथरोलॉजी उनके पास कोई है नहीं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जनता से तिरस्कृत हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को बनाए बगैर हम देश को नहीं बना सकते हैं इसलिए 5 लाख करोड़ का केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि वह गाली तो दे रहे थे कि मनरेगा में पैसा नहीं है मैं इस विभाग का मंत्री हूं। 8 साल में यूपीए में केवल साढ़े 9 हजार करोड़ से भी कम गया और आठ साल NDA में मोदी जी के समय 30हजार करोड़ यहां दिया गया।
विज्ञापन
इसका खामियाजा भोगना पड़ेगा
मधेपुरा में सरस्वती पूजन पर रोक वाले मामले पर भी गिरिराज सिंह खूब गरजे। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा बिहार में नहीं होगी तो क्या पाकिस्तान में होगी? क्या बिहार सीरिया हो गया है? या ईराक ? या फिर पाकिस्तान हो गया है? बिहार में सनातन की परंपरा में सरस्वती विद्या की देवी हैं इसलिए सरस्वती पूजा को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षण के लिए कोई भले इसे रोक ले लेकिन जो हमारी संस्कृति है, सनातन की संस्कृति है, पूजा पद्धति है, सरस्वती विद्या की प्रतीक हैं, लक्ष्मी धन की प्रतीक हैं और काली शक्ति की प्रतीक हैं । उन्होंने ललकारते हुए कहा कि इनकी पूजा करने से कोई क्षणिक समय के लिए या अपने सत्ता का प्रयोग कर सकता है लेकिन इसका खामियाजा उस पार्टी को और उस शासक को भोगना पड़ेगा।