फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Gangster Santosh Jha shot dead inside court premises in Sitamarhi

बिहार : अदालत परिसर में गैंगस्टर संतोष झा की गोली मार कर हत्या

Tue, 28 Aug 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Gangster Santosh Jha shot dead inside court premises in Sitamarhi

गैंगस्टर संतोष झा को सीतामढ़ी के अदालत परिसर के अंदर गोली मार कर हत्या कर दी। संतोष को पुलिस दो इंजीनियरों के कत्ल के मामले की सुनवाई के लिए अदालत में लाई थी। बता दें कि संतोष झा पर दो इंजीनियरों के कत्ल का मुकदमा चल रहा है। पुलिस के अनुसार रंगदारी न देने पर संतोष झा ने दोनों इंजीनियरों का कत्ल करवाया था। पुलिस के अनुसार दरभंगा हाइवे पर काम में जुटे इंजीनियर ब्रजेश कुमार और मुकेश कुमार की हत्या दो बाइक सवारों ने की थी।

विज्ञापन

 
इन हत्याकांड के बाद ही बिहार में जंगलराज की वापसी के आरोप लगने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को तुरंत सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। वहीं मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू ने कुछ तस्वीरों के जरिए आरोप लगाया था कि उसकी नजदीकियां पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी हम से हैं।
विज्ञापन


दोनों इंजीनियरों की हत्या के बाद से ही मामले में गैंगस्टर संतोष झा और उसकी बहन बहेरी ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी का नाम सामने आ रहा था। मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में भी खींचतान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ जेडीयू ने जहां मुन्नी देवी पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम से नजदीकी का आरोप लगाया तो आरोपों पर पलटवार करते हुए हम ने इसे झूठ का पुलिंदा बता दिया है। प्रेस कान्फ्रेंस में हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जेडीयू के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed