फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Ganga in spate in Buxar, Patna, Bhagalpur, flood water reached this highway; 200 schools closed

Bihar Flood: बक्सर, पटना, भागलपुर में उफान पर गंगा, इस हाईवे पर चढ़ा बाढ़ का पानी; 200 से ज्यादा स्कूल बंद

Thu, 19 Sep 2024 10:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Sep 2024 10:48 AM IST
सार

जल संसासन विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिन में इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में करीब साढ़े 27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सोन नदी के किनारे बस इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Ganga in spate in Buxar, Patna, Bhagalpur, flood water reached this highway; 200 schools closed
सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गंगा नदी उफान पर हैं। बक्सर, पटना और भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  सोन, पुनपुन, दरधा, गंडक, जिरायन और  फल्गु समेत कई नदियों का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इधर, पटना-बक्सर हाईवे पर के उत्तर कई इलाकों में पानी फैल चुका है। हाईवे से गांव की तरफ जाने वाली सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है। इतना ही नहीं बक्सर-मोहनिया स्टेट हाईवे पर एक फीट पानी चढ़ गया है। यह सड़क बक्सर को बनारस से जोड़ती है। अगर पानी थोड़ा सा भी चढ़ा तो आवागमन बाधित हो सकता है। बक्सर के सिमरी प्रखंड के 12 से अधिक गांव बाढ़ से धिरे हैं। महाजीडेरा का सड़क संपर्क टूट गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुस चुका है
जल संसाधन विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिन में इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में करीब साढ़े 27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सोन नदी के किनारे बस इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना के नकटा दियारा, दानापुर और मनेर के दियारा इलाके में पानी घुस चुका है। पटना के दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 69 सेमी और गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 127 सेमी ऊपर है। नालंदा में भी जिरायन नदी उफान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से कई स्कूल बंद
पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए पटना के दियारा इलाके के 76 स्कूलों को बंद कर दिया। वहीं बेगूसराय में भी दियारा इलाके के 125 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा वैशाली के बिदुपुर में तीन स्कूल को बंद कर दिया गया है। 
 

Bihar: Ganga in spate in Buxar, Patna, Bhagalpur, flood water reached this highway; 200 schools closed
बेगूसराय में कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय में पलायन को मजबूर हुए लोग
बेगूसराय में बाढ़ के डर से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। पिछले 48 घंटे से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दियारा के पांच पंचायत दादूपुर, बिशनपुर, चमथा एक, चमथा दो एवं चमथा 3 पूरी तरह गंगा के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। वहीं दियारा के पांच पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर तीन से पांच फीट तक पानी रहने के कारण आमलोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बढ़ते जल स्तर के कारण मवेशी के चार के लिए किसानों पर संकट मंडराने लगा है। जिसके कारण किसान मवेशी के साथ पलायन करना शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं कई विद्यालय परिसर में तीन से पांच फीट पानी रहने के कारण बच्चे और शिक्षक नही पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed