फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna News Class Fourth Student Missing From Patna Relatives Have Threat of Kidnapping News in Hindi

Bihar Patna News: पटना से चौथी क्लास का छात्र गायब, परिजन बोले- अपहरण की आशंका

Fri, 24 Mar 2023 09:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 Mar 2023 09:22 AM IST
सार

Patna News : पटना से फिर एक चौथी क्लास का छात्र करण कुमार 22 मार्च से बाईपास थाना क्षेत्र के सहारा इंडिया ۔ खरुणिया सड़क मार्ग से लापता है। करण बिहटा का निवासी है जो बिहटा के रामकुंज स्थित होस्टल में रहता था। 

विज्ञापन
Bihar Patna News Class Fourth Student Missing From Patna Relatives Have Threat of Kidnapping News in Hindi
पटना से चौथी क्लास का छात्र गायब, परिजन कर रहे अपहरण की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना से फिर एक चौथी क्लास का छात्र 22 मार्च से लापता है। करण कुमार बाईपास थाना क्षेत्र के सहारा इंडिया ۔ खरुणिया सड़क मार्ग से लापता हुआ है। करण बिहटा का निवासी है जो बिहटा के रामकुंज स्थित होस्टल में रहता था। उसका एक्सिडेंट के दौरान पैर टूट गया था जिस वजह से वह इलाज के लिए अपनी मौसी के पास आया था। कल वह यहां से वापस जाने वाला था लेकिन 22 मार्च की शाम 4:30 बजे घर के पास से लापता हो गया है। छात्र के गायब होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं।

विज्ञापन


पानीपूरी खाने निकला था घर से
करण की मौसी सुनीता कुमारी का कहना है कि करण 22 तारीख की शाम करीब 4:30 बजे अपनी बहन के साथ पानी पुरी खा रहा था। पानीपुरी खाने के बाद वह घर के पास से निकला है जो सीसीटीवी में भी दिख रहा है। जब देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा तब परिजन उसे ढूंढने लगे। लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखा जाते हुए
करण के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जब उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया तब परिजनों ने इस बात की जानकारी बाईपास थाना को लिखित रूप से दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जिसमें करण जाता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को अपहरण की आशंका
करण की मौसी सुनीता कुमारी का कहना है कि करण गायब होने वाला लड़का नहीं है। मुझे आशंका है कि करण को किसी ने अगवा कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है। इस मामले में बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed