{"_id":"59fb82e14f1c1b3c3d8b4f6a","slug":"bihar-four-people-died-after-consuming-tea-laced-with-poisonous-tea-in-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के दरभंगा में जहरीली चाय पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना दरभंगा जिले के उघरा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दिलनवाज अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव के लालन महतो के घर महज दस साल की बच्ची अर्चना कुमारी अपने परिवार के लोगों के लिए चाय बनाने लगी। उसने गलती से चायपत्ती की जगह जहरीली कीटनाशक डाल दी, जो चायपत्ती की तरह दिखती थी।
विज्ञापन
पढ़ें- बिहार में अब कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों में भी आरक्षण लागू, नीतीश सरकार का फैसला
विज्ञापन
चाय बनने के बाद लोग चाय की चुस्की लेने लगे, जिसमें खुद चाय बनाने वाली अर्चना भी शामिल थी। तभी अर्चना की मां भी पहुंच गई और उसने भी चाय पी ली। अर्चना की मां को चाय के स्वाद में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। उसने जब बच्ची से इसकी जानकारी जुटानी शुरू की, तो कीटनाशक की जानकारी हुई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सभी की तबियत बिगड़ने लगी। वहां मौजूद लोग जब तक डॉक्टर के पास ले जाने की सोच ही रहे थे, दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो की अस्पताल में हुई। दो लोगों का इलाज अभी भी जारी है। हालांकि उनकी भी स्थिति अच्छी नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रहे हैं।