फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Former Mukhiya murder stirs up Aurangabad, criminals killed him by attacking him with a sharp weapon

Bihar News: पूर्व मुखिया की हत्या से हड़कंप, रात में अपने अपने घर में सोया था, दिन में दूसरे से घर मिला शव

Wed, 11 Jun 2025 10:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

 Aurangabad News: पूर्व मुखिया की हत्या के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Former Mukhiya murder stirs up Aurangabad, criminals killed him by attacking him with a sharp weapon
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक पूर्व मुखिया रात के अंधेरे में दूसरे के घर में घुस गया, जहां परिवारवालों ने टांगी से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी गांव की है। मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के बभनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया व खरांटी गांव निवासी अजीत कुमार सिंहा के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


घर में सोया पूर्व मुखिया पहुंच गया दूसरे के घर, वही हुआ मर्डर-मृतक के परिजनों के मुताबिक पूर्व मुखिया मंगलवार की रात अपने घर में सोए हुए थे और बुधवार को सुबह में पास के मदन शर्मा के घर में लाश मिली। रात में वह दूसरे के घर में कैसे चले गए, यह बात उन्हे समझ नहीं आ रहा है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने कहा कि उनके पति रात में दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हे अगवा कर घर में ले जाकर टांगी से काट कर हत्या कर दी गई।      
विज्ञापन


पुलिस तीन को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ
पूर्व मुखिया की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ओबरा थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही जिस घर में लाश मिला, वहां भी छानबीन की। गृहस्वामी मदन शर्मा से भी पूछताछ की। इसके बाद मदन शर्मा समेत उसके परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। मामले में साक्ष्य संकलन के लिए एफएएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से नाबालिग सहित छह लोगों ने की हैवानियत, वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी

मुखियागिरि के समय से ही चर्चा में रहे अजीत
गौरतलब है कि मृतक अजीत कुमार सिंह 2016 में पंचायत चुनाव जीतकर बभनडीहा पंचायत के मुखिया बने थे। इसके बाद अगला चुनाव हार गए थे। मुखिया रहने के दौरान भी अजीत चर्चा में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed