{"_id":"62c283b39631a52a6c4a553d","slug":"bihar-former-minister-narendra-singh-died-was-ill-for-several-days-son-sumeet-singh-minister-in-nitish-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने जताया शोक
Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
सार
दिवंगत नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमीत कुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं। सिंह के निधन की खबर से पैतृक जिले जमुई में शोक छाया गया।
विज्ञापन
Bihar: Former minister Narendra Singh died
- फोटो : social media
विस्तार
बिहार के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार थे। उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सीएम नीतीश कुमार समेत राज्य के अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
दिवंगत नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमीत कुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं। सिंह के निधन की खबर से पैतृक जिले जमुई में शोक छाया गया। नरेंद्र सिंह बिहार में कई विभागों के मंत्री रहे। उनका राज्य के राजपूत समाज में विशेष प्रभाव था।
विज्ञापन
उनके निधन पर बिहार के राजनीतिज्ञों ने गहरी शोक जताया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं उनके निधन से मर्माहत हूं। उन्होंने मेरे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के तौर पर काम किया था।' नीतीश कुमार ने मंत्री सुमीत कुमार सिंह से भी फोन पर बात पर सांत्वना दी।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'नरेंद्र बाबू आजीवन जनसेवक बने रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई।' जदूय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, 'बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र बाबू के निधन की खबर दुःखद है। 1974 के जेपी आंदोलन के समय से मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध रहा। बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया।'