फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: PACS president shot by criminal for not holding panchayat in Begusarai

Crime in Bihar : बेगूसराय में सरपंच पति के सीने पर दागी गोली , हालत गंभीर; राजद नेता सुखराम रह चुके हैं मुखिया

Mon, 01 May 2023 08:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 May 2023 08:32 PM IST
सार

सार- RJD leader shot : सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय नेता और पूर्व मुखिया को अपराधियों ने सीने पर गोली मार दी। सोमवार की शाम यह घटना बेगूसराय जिले में हुई।

विज्ञापन
Bihar: PACS president shot by criminal for not holding panchayat in Begusarai
अस्पताल में पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सत्तारूढ़ दल के चर्चित चेहरे भी सुरक्षित नहीं हैं। अब बेगूसराय में राष्ट्रीय जनता दल के एक सक्रिय नेता को गोली मार कर घायल कर दिया है। खुद मुखिया रह चुके सुखराम की पत्नी अभी सरपंच हैं। सोमवार की शाम सुखराम के सीने पर अपराधियों ने गोली दाग दी। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के बराहरा गांव के समीप की है। 
विज्ञापन


गांव लौटने के क्रम में हुआ हमला
परिजनों का कहना है कि सुखराम महतो मोटरसाइकिल से अपने गांव बराहरा आ रहे थे। तभी अपराधियों ने रास्ते में ही उनपर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। सुखराम महतो को गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख अपराधी वहां से फरार हो गए। फिर स्थानीय लोगों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन



 

 

Bihar: PACS president shot by criminal for not holding panchayat in Begusarai
मृतक सुखराम महतो का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पंचायत नहीं करने पर मारी गोली
परिजनों का कहना है कि उनके गांव में एक युवक का महीनों से जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह सुखराम महतो के घर पर वह युवक अपनी मां को लेकर आया और अपने पक्ष की बात कहते हुए जबरन पंचायत करने का दवाब बनाने लगा। सुखराम महतो ने उनके दवाब देने पर दोनों को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। इसी वजह से उसने शाम में सुखराम महतो पर गोली चला दी।

पुलिस कर रही है जांच
परिजनों ने घटना की सूचना बीरपुर थाना के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। सुखराम महतो पूर्व में तीन बार मुखिया रह चुके हैं और वर्तमान में वह पैक्स अध्यक्ष हैं। साथ ही वर्तमान में वह आरजेडी के सक्रिय नेता भी हैं और इनकी पत्नी साधना देवी सरपंच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed