फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former MLA Anant Singh : Bahubali MLA Anand Singh life in risk, bihar news about chhote sarkar

Bihar : अनंत सिंह को जान का खतरा; राजद के विधायक रहे बाहुबली की पत्नी अभी विधायक, फिर क्यों कहा ऐसा

Sun, 16 Jul 2023 03:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Jul 2023 03:34 PM IST
सार

Bihar News : AK47 समेत कई हत्याकांडों में नाम आने के कारण सुर्खियों में रहे बाहुबली अनंत सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है। अपनी हत्या की आशंका जताई है। अनंत सिंह खुद राजद के विधायक रहे हैं और उनकी विधायकी गई तो अब पत्नी विधायक हैं।

विज्ञापन
Former MLA Anant Singh : Bahubali MLA Anand Singh life in risk, bihar news about chhote sarkar
अनंत सिंह - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बेउर जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने खुद की जान को खतरे में बताया है। उन्होंने खुद की हत्या की आशंका जताई है। अनंत सिंह के समर्थकों और जेल कर्मियों के बीच रविवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। इस घटना में हालात इतने बिगड़े की दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान पगली घंटी भी बजाई गई। मारपीट होते देख कक्षपाल भी वहां पहुंचे और बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन इस बीच-बचाव करने में चार कक्षपाल भी घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी में कई वरीय अधिकारी भी बेउर जेल पहुंच गए और घटनास्थल पर पहुंच किसी तरह मामले को शांत किया।

विज्ञापन


इस वजह से हुई थी भिड़ंत
घटना के कारण के संबंध में जेल सूत्र का कहना है कि अनंत सिंह के बैरक का गेट को कल रात खुला छोड़ दिया गया था। अनंत सिंह की बैरक का गेट खुला रहने की खबर के बाद जेल के अंदर जेलकर्मी और अनंत समर्थकों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान मामला बिगड़ गया और दोनों तरफ से भिड़ंत शुरू हो गई। जेल के एक अधिकारी का कहना है कि मारपीट छुड़वाने आए जेल प्रशासन के चार कर्मी भी घायल हो गए हैं।अनंत सिंह के समर्थकों ने कक्षपाल के साथ भी मारपीट की है। इस घटना में करीब आधा दर्जन कैदी के घायल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


बढाई गई सुरक्षा व्यवस्था 
घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती वार्डों में कर दी है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए जांच टीम का गठन किया गया है। घायल कक्षपालों का इलाज करवाया गया है। इधर, जेल के अधिकारी इस मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं। जेल प्रशासन से अनुसार, कैदियों के बीच मारपीट की मारपीट की बात सामने आई है। अन्य कैदियों और जेल कर्मियों से सारी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अनंत सिंह को हुई जेल 
 एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। साथ ही अनंत सिंह के नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत ने विधायक और एक अन्य अभियुक्त को 10-10 साल की सजा सुनाई है।


जिला प्रशासन ने की कार्रवाई 
जेल अधीक्षक की सूचना पर पटना डीएम ने तुरंत अतिरिक्त बल भेजा। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी कैदी अपने-अपने वार्ड में चले गये लेकिन अनंत सिंह और उनके साथ 10 -11 अन्य कैदी अपने वार्ड में नहीं गये। उनलोगों ने कक्षपाल पर हमला कर दिया जिसमें चार कक्षपाल और कुछ अन्य कैदी घायल हो गए। डीएम ने हंगामा करने वाले कैदियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित कक्षपाल को भी तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। पूरे घटनाक्रम पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ़ से २४ घंटे के अंदर रिपोर्ट की मांग की गई है। कुल 31 क़ैदियों को चिन्हित कर दूसरे जेल में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने पूर्णरूपेण सख़्ती बरतने का निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed