फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar flood

बिहार: आ सकती है भयानक तबाही

Mon, 04 Aug 2014 05:11 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
bihar flood

कोसी नदी में बाढ़ की आशंका से बिहार में आठ ज़िलों के दो लाख लोगों पर ख़तरा बना हुआ है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के अनिल कुमार सिन्हा ने बीबीसी को बताया, "हम तो यहां पूरी तरह से चाक चौबंद हैं। लेकिन ये निर्भर करता है कि नेपाल में प्रशासन इस संभावित ख़तरे से कैसे निपटता है। अगर वहां ये काम ठीक से नहीं हुआ तो बिहार में भयानक तबाही आ सकती है।"

विज्ञापन


अनिल कुमार सिन्हा के मुताबिक़ अब तक 60 हज़ार से ज़्यादा लोगों को प्रभावित क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि प्रभावित इलाकों में सौ से ज़्यादा राहत शिविर लगाए जा चुके हैं। शनिवार को उत्तरी नेपाल में ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ था जिसकी वजह से कोसी नदी का पानी रुकने से वहां एक झील बन गई है और इससे निकटवर्ती गांवों में भयानक बाढ़ का ख़तरा बन गया है।
विज्ञापन


अनिल कुमार सिन्हा ने ये भी बताया कि, "बाढ़ के ख़तरे के बावजूद काफ़ी लोग अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हमें उन्हें समझाने में बड़ी मुश्किलें पेश आ रही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति का आकलन करने के लिए छह लोगों की एक टीम नेपाल पहुंच गई है। नौसेना के गोताखोर तैयार रखे गए हैं। दिल्ली से 20 डॉक्टरों की विशेष मेडिकल टीम बिहार के लिए रवाना हो चुकी है। केंद्र सरकार ने दावा किया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए गोदामों में पर्याप्त मात्रा में अनाज उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed