फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flood water entered houses victims forced to leave home and take shelter elsewhere

बिहार: घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर छोड़ दूसरी जगह शरण लेने को मजबूर पीड़ित

Sun, 22 Aug 2021 12:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Aug 2021 12:14 PM IST
सार

बिहार के हाजीपुर व सारण में स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। खेतों और घरों में पानी घुस चुका है। लोग दूसरी जगह शरण ले रहे हैं, जहां उन्हें एक टाइम का खाना भी नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar Flood water entered houses victims forced to leave home and take shelter elsewhere
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ के कारण बिहार के हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अब हाजीपुर व सारण में घरों में पानी घुसने से लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। सारण में खेतों में पानी भरने से कई किसानों की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। 

विज्ञापन


एक समय का मिल रहा खाना, मवेशी भूखे
हाजीपुर की रहने वाली इंदु देवी ने एएनआई को बताया कि बाढ़ का पानी घरों में आने से हम अपने परिवार व जानवरों के साथ दूसरी जगह आ गए हैं, लेकिन यहां जिंदा रह पाना बहुत कठिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमें कभी-कभी ही खाना मिलता है, ज्यादातर समय भूखे रहना पड़ता है। एक और पीड़ित ने बताया कि सरकार हमें 12 से दो बजे के बीच खाना देती है। लेकिन, अपने जानवरों को खिलाना मुश्किल हो रहा है। एक और स्थानीय ने बताया कि हम लोग पिछले दस दिनों से यहां पर हैं। मवेशियों को जैसे-तैसे खिला पा रह हैं। 
विज्ञापन


सारण में बर्बाद हुए किसान
सारण निवासी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में तो पानी बहुत था। स्कूल, अस्पताल, मंदिर डूब गए थे। हालांकि, अब जलस्तर नीचे जा रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी खराब है। हमारी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। हमें बताया गया था कि सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों को मदद भेजेगी, लेकिन हमें अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। सारण के एक अन्य निवासी कुंदन पटेल ने बताया कि बाढ़ ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने जो फसल लोन लेकर बोई थी वह खत्म हो चुकी है। किसान भारी नुकसान उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त खगड़िया और भागलपुर का दौरा किया। बिहार में बाढ़ के कारण 26 जिले प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed