{"_id":"6585d0caa4e23beb7109c14d","slug":"bihar-five-arrested-including-the-son-of-state-advisory-committee-member-of-cm-nitish-kumar-s-party-jdu-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सीएम के पार्टी प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य के पुत्र समेत पांच गिरफ्तार, बिहार पुलिस ने इस आरोप में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सीएम के पार्टी प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य के पुत्र समेत पांच गिरफ्तार, बिहार पुलिस ने इस आरोप में पकड़ा
Fri, 22 Dec 2023 11:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:39 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार की सख्ती के बाद भी बालू माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन एक खबर से आज हर कोई हैरान हो रहा है कि अवैध खनन के आरोप में प्रदेश जदयू के सलाहकार समिति सदस्य और BTMC सदस्य के पुत्र समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाएं आरोपी निखिल सिंह और दाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अरविंद सिंह अपने बेटे के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश जदयू के सलाहकार समिति के सदस्य और बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अरविंद सिंह के पुत्र बेटा निखिल सिंह समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि निखिल सिंह पर अवैध बालू खनन के धंधे में संलिप्त होने का आरोप है। बीते 19 दिसंबर की देर रात विष्णुपद थाना की पुलिस ने निखिल सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अवैध रूप से बालू खनन का धंधा करने का लगा आरोप
पुलिस का कहना है कि शहर के विष्णुपद थाना की पुलिस ने फल्गु नदी से अवैध रूप से बालू खनन का धंधा करने के आरोप में जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य बीटीएमसी के सदस्य अरविंद सिंह के पुत्र निखिल सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं जदयू नेता के पुत्र के साथ-साथ चार अन्य आरोपियों को अवैध बालू खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के साथ पांच गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि 19 दिसंबर की देर रात पुलिस ने अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर को शहर के रामसागर रोड से पकड़ा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और दोनों ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। इस बात की भनक लगते ही कुछ लोग पुलिस से चालक और ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पांच लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनकी हुई है गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रहने वाले जदयू के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य सह बीटीएमसी सदस्य अरविंद सिंह का बेटा निखिल सिंह, केंदुई निवासी मनीष सिंह, कोसाड़ीरा गांव का विनय यादव, विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुंघड़ीटांड मोहल्ला का रहने वाला मोहम्मद कलीम और मोहम्मद समीर शामिल है। इस संबंध में विष्णुपद थाने की पुलिस ने बताया कि अवैध बालू खनन में निखिल सिंह समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।