{"_id":"6406c18330ed64db7e0ae166","slug":"bihar-firing-between-two-sides-in-bhojpur-one-dead-and-three-serious-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर में होलिकादहन के वक्त दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर गोलीबारी में एक की मौत, 3 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुर में होलिकादहन के वक्त दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर गोलीबारी में एक की मौत, 3 गंभीर
Tue, 07 Mar 2023 10:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:15 AM IST
सार
भोजपुर में होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में हुए गोलीबारी में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जोगटा सलेमपुर गांव की है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर में होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में हुए गोलीबारी में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जोगटा सलेमपुर गांव की है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देर रात होलिका दहन को लेकर गांव के ही दो गुटों में विवाद हो गया। लेकिन ग्रामीणों के मदद से मामले को शांत करा दिया गया था। मंगलवार की अहले सुबह दूसरे पक्ष के दो हथियारबंद लोग पहले पक्ष पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे जिसमें 32 वर्षीय धानु कुमार की गोली लगने से मौत हो गई जबकी महिला चिंता देवी समेत रविरंजन कुमार और चंद्रशेखर कुमार घयल हो गए। उन घायलों में भी रविरंजन कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी
गोलीबारी के खूनी संघर्ष के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होलिका दहन के लिए रात में गांव के व्यक्ति अनुधि जिसका उसके साथ विवाद हुआ था, उस समय भी वो कई राउंड हवाई फायरिंग किया था। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हो गया लेकिन मंगलवार की सुबह अनुधि और उसका भतीजा बउआ हथियार ले कर वापस पहले पक्ष के घर पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। अचानक किए गए इस गोलीबारी में चार लोगों को गोली लग गई। आननफानन में सभी को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भारती कराया जहां धनु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन