फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fire broke out in a school van full of children in Samastipur, the driver got everyone down

Bihar : समस्तीपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, ड्राइवर ने सभी को बाहर निकाला; धू-धूकर जली गाड़ी

Wed, 26 Apr 2023 12:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Apr 2023 12:29 PM IST
सार

समस्तीपुर में बड़ा हादसा टल गया है। बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन में अचानक आग गई। आननफानन में ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और सभी बच्चों को वैन से बाहर उतारा। देखते ही देखते स्कूल वैन धू-धूकर जलने लगी। घटना में कोई बच्चे हताहत नहीं हुए। 

विज्ञापन
Bihar: Fire broke out in a school van full of children in Samastipur, the driver got everyone down
स्कूल वैन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में बड़ा हादसा टल गया है। बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन में अचानक आग गई। आननफानन में ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और सभी बच्चों को वैन से बाहर उतारा। देखते ही देखते स्कूल वैन धू-धूकर जलने लगी। घटना में कोई बच्चे हताहत नहीं हुए। सभी सुरक्षित हैं। लोगों का कहना है कि यह हादसा दलसिंहसराय प्रखंड के बल्लोचक पेट्रोल पंप के पास हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पर लिया
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पर लिया।  हालांकि इससे पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की थी लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। मामले में दलसिंहसराय थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें भी दूसरे के माध्यम से फोन पर मिली है। स्कूल की ओर से उन्हें इस बारे में अधिकारी तौर पर कोई जानकारी 
विज्ञापन

नहीं दी गई है। 

अचानक स्कूल वैन के इंजन में लगी आग
स्थानीय लोगों बताया कि बच्चों को घर छोड़ने से लिए स्कूल वैन रास्ते से गुजर रही थी। अचानक इंजन में आग लग गई। आननफानन में ड्राइवर ने बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गाड़ी कंपनी के इंजीनियर से जानकारी ली जा रही है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें घर पहुंचा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। स्कूल प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि सुबह स्कूल का छोटा वाहन क्षेत्र मे बच्चों को स्कूल लाने के लिए संग्रह कर रहा था। इसी दौरान बल्लोचक के पास स्टॉट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई थी। चालक ने सभी बच्चों को वाहन से उतार लिया। उस समय 4-5 बच्चे ही वाहन में थे। सभी सुरक्षित है। वाहन जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed