फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: fed up with liquor prohibition ex armyman submitted memorandum to the Governor

बिहार शराबबंदी: पूर्व सैनिकों ने राज्यपाल से की अपील, हमें तो बख्श दिया जाए

Sat, 03 Sep 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Bihar: fed up with liquor prohibition ex armyman submitted memorandum to the Governor
- फोटो : Getty
बिहार में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने शराबबंदी से छूट की मांग करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया और राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने उन्हें उनके कोटे की शराब मिलने की मांग की। पूर्व सैनिकों के दावे के अनुसार सुरक्षा बलों में लंबे समय तक काम करने के कारण शराब उनके लिए 'दवा' बन चुकी है।
विज्ञापन


बिहार राज्य पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष एन.के. सिंह ने कहा कि राज्य में नए आबकारी कानून के लागू होने के बाद सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियों को शराब देने से मना किए जाने के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है क्योंकि सुरक्षा बल में लंबे समय तक काम करने के कारण शराब न सिर्फ हमारी आदत में शुमार हो चुकी है बल्कि हमारे लिए दवा बन चुकी है।' सिंह ने कहा कि सेना के कानून के मुताबिक हम लोगों को प्रतिदिन शराब का कोटा आवंटित हो ता है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह नियम उन अन्य राज्यों में भी लागू है, जहां शराब प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि राज्य में अब तक शराब की बोतल रखने के कारण 1300 से अधिक रक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ अब भी सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed