फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Extortion of two crores demanded from Patholab operator relative of BJP leader in Motihari

Bihar: मोतिहारी में BJP नेता के रिश्तेदार से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पर्चा भेजकर यह लिखा बदमाशों ने...

Tue, 28 Mar 2023 09:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

मोतिहारी में भाजपा नेता के रिश्तेदार पैथोलैब संचालक से बदमाशों ने दो करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी है। यह रंगदारी पर्चा के माध्यम से मांगी गई है जिसमें लिखा है कि अब आपका गेम ओवर होगा। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर का है।

विज्ञापन
Bihar: Extortion of two crores demanded from Patholab operator relative of BJP leader in Motihari
मोतिहारी में भाजपा नेता के रिश्तेदार पैथोलैब संचालक से बदमाशों ने दो करोड़ रूपये की मांगी रंगदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पैथोलैब संचालक से बदमाशों ने दो करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी है। यह रंगदारी पर्चा के माध्यम से मांगी गई है। पर्चे में लिखा है कि आप अपने जिन्दगी में बहुत अच्छे अच्छे काम किए हैं। अब आपका गेम ओवर होगा। बहुत जल्द हमरा टीम आपको मार देगा। आपके परिवार में 5 जने हैं किसी एक को मारेंगे तो आपको विश्वास हो जायेगा लेकिन ऐसा नहीं करेंगे अपने हंसते खेलते जिंदगी को बचा लो। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर का है। कवि डायग्नोस्टिक के मालिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों ने टाइप किया हुआ रंगदारी का लेटर मेरे कार्यालय में रखे लैपटॉप पर रख दिया है। लेटर पढ़ने के बाद हमारा पूरा परिवार डर के साये में है। डॉ संजय कुमार ने छतौनी थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
कवि डायग्नोस्टिक के संचालक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मैं अपने ऑफिस पहुंचा तो लैपटॉप के ऊपर रखे गए तौलिए को जैसे ही हटाया तो देखा की उसके नीचे एक पेज रखा था। वह पेज धमकी वाला लेटर था जिसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक के हैं रिश्तेदार
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार और डॉ. संजय कुमार एक दूसरे के संबंधी हैं। इसलिए प्रमोद कुमार भी डॉ संजय से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और फिर IMI के प्रतिनिधि को साथ लेकर मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एक पैथोलैब संचालक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने  बताया कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रंगदारी का पत्र किसी अपने लोगों ने ही वहां रखा है। जांच शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed