फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar exit poll: Mahagathbandhan expressed happiness, NDA does not trust survey

बिहार एग्जिट पोल: महागठबंधन ने जताई खुशी, एनडीए को भरोसा नहीं

Sun, 08 Nov 2020 02:48 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Nov 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bihar exit poll: Mahagathbandhan expressed happiness, NDA does not trust survey
बिहार चुनाव एग्जिट पोल 2020 - फोटो : Amar Ujala

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को पूरा हो गया. वहीं मतदान के बाद अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल भी सामने आ गए। अधिकतर एग्जिट पोल में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि इन पर संदेह प्रकट करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कहा कि इस तरह के सर्वेक्षण अक्सर उन बड़ी तादात के मतदाताओं की राय नहीं ले पाते जो खामोश होते हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, राजद और कांग्रेस के नेताओं ने एग्जिट पोल के अनुमान पर खुशी जताई तो लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ उनका रुख सही साबित हुआ है।
विज्ञापन


जद(यू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, ‘बिहार के संदर्भ में एग्जिट पोल हमेशा गलत साबित हुए हैं। 2015 में इन्हीं एग्जिट पोल में उस वक्त के हमारे विरोधियों को आगे दिखाया गया था, लेकिन हमारे गठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।’ उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि 10 नवंबर के नतीजे इन एग्जिट पोल से अलग होंगे।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता और मनोज तिवारी ने कहा, ‘बिहार की जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर कोई संदेह नहीं है। बहरहाल, पार्टी ने कहा था कि नीतीश कुमार ही प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं। हम आशा करते हैं कि नतीजे इन एग्जिट पोल से अलग होंगे।’


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि बिहार ने बदलाव के लिए वोट किया है।’ उन्होंने कहा कि बिहार एक ऐसी सरकार चाहता है जो युवाओं को रोजगार, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करे तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करे।

राजद प्रवक्ता मनोज झा ने एक चैनल के एक्जिट पोल के अनुमान को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ‘निश्चित तौर पर शानदार।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed