फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Exit Poll 2020, Exit poll is not clear, now waiting for the exact result

Bihar Exit Poll 2020: एग्जिट पोल से साफ नहीं हुई तस्वीर, अब एग्जैक्ट परिणाम का इंतजार

Sat, 07 Nov 2020 08:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bihar Exit Poll 2020, Exit poll is not clear, now waiting for the exact result
Exit Poll - फोटो : amar ujala

बिहार में तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक छह चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। दो एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के संकेत हैं जबकि बाकी चार में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का टक्कर दिखाया जा रहा है और सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा। आइए जानते हैं इन छह चैनलों के एक्जिट पोल के बारे में

विज्ञापन


1. टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल में महागठबंधन की एकतरफा जीत को दिखाया गया है। टुडेज चाणक्य ने अपने एक्जिट पोल में एनडीए को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें दी हैं।
विज्ञापन



2. रिपब्लिक-जन की बात ने भी महागठबंधन को बहुमत दिखाया है। रिपब्लिक-जन के अनुसार एनडीए को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



3. एबीपी के C वोटर ने त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताएं हैं। सी वोटर के अनुसार एनडीए को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

4. न्यूज X-DV रिसर्च ने भी महागठबंधन और एनडीए में कड़ी टक्कर दिखाया है। न्यूज X-DV रिसर्च के अनुसार एनडीए को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

5. C वोटर-टाइम्स नाउ के अनुसार भी बिहार में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए जा रहे हैं। C वोटर-टाइम्स नाउ के अनुसार एनडीए को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।


6. टीवी-9 भारतवर्ष ने भी एनडीए और महागठबंधन में कड़ी टक्कर दिखाया है। टीवी-9 के अनुसार एनडीए को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

इन एक्जिट पोल के नतीजों से बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। अब 10 नवंबर को आने वाले नतीजे से ही एग्जैक्ट परिणाम का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed