Bihar : मोबाइल कंपनी का एग्जीक्यूटिव मैनेजर आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद, पटना जंक्शन से गायब हो गया था
Bihar: पटना जंक्शन से गायब हुए नामचीन मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर सौरभ सुमन को आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जंक्शन से गायब हुए नामचीन मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर सौरव सुमन को आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में भारी रेल एसपी प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर सौरभ सुमन को सकुशल बरामद कर लिया है। रेल पुलिस द्वारा सौरभ सुमन के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रेल पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, 4 फरवरी की रात सौरव सुमन पटना जंक्शन से अचानक गायब हो गया है। उनके मोबाइल से परिवारवालों से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। नहीं देने पर शरीर के सारे अंग निकाल लेने की धमकी दी गई थी। सोमवार को पटना जंक्शन स्थित रेल थाने में परिजनों ने FIR दर्ज करवाई थी।
भागलपुर जाने वाली ट्रेन में नहीं बैठा था
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि सौरव सुमन ने अपनी पत्नी को रात 4 मार्च की रात 9:30 बजे वीडियो कॉल पर सूचना दिया कि वह ट्रेन से घर लौट रहा है। सीसीटीवी की जांच की गई। इसमें पाया गया कि सौरभ सुमन 9:00 पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9 (गया जाने वाली रूट) पर खड़ा था। जबकि भागलपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी थी। इसी ट्रेन से सौरभ ने अपनी पत्नी को भागलपुर आने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज में सौरव सुमन को प्लेटफार्म नंबर 9 पर देखने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा।
गया में एक होटल में अकेले ही ठहरा था
सौरव सुमन के मोबाइल के टावर लोकेशन की जांच की गई तो उसका पता गया के गुरारू इलाके का पाया गया। पुलिस टीम ने गया में संपर्क किया तो पता चला वह यहां एक होटल में ठहरा था और वह अकेले ही था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि सौरव सुमन के साथ किसी भी आपराधिक घटना अथवा बल प्रयोग के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद रेल एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके अलावा दो अन्य टीम पटना के बाहर सौरव सुमन की तलाशी के लिए निकल गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पाया गया कि सौरव सुमन बंगाल जाने वाली ट्रेन में बैठा है। छानबीन के दौरान सौरव सुमन को आसनसोल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी संलिप्तता पाई गई है। मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है उससे पूछताछ की जा रही है।