{"_id":"733e91809395b0e9e328c9721e52f546","slug":"bihar-ex-cm-jitan-ram-manjhi-protest-against-nitis-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्ारना-उपवास पर बैठे पूर्व सीएम जीतनराम मांझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्ारना-उपवास पर बैठे पूर्व सीएम जीतनराम मांझी
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 09 Mar 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने कार्यकाल में लिए गए फैसलों को रद्द् करने के विरोध में बिहार के पूर्व मुख्यममंत्री जीतनराम मांझी ने समर्थकों के साथ नीतीश सरकार के खिलाफ गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना और उपवास किया। मांझी के इस धरने में उनके समर्थक विधायक और पूर्व मंत्री शामिल रहे।
विज्ञापन
मांझी ने सीएम नीतीश द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए करीब 34 फैसलों को रद्द करने पर नतीश सरकार की कड़ी आलोचना की। मांझी का कहना है कि नीतीश सरकार ने उनके द्वारा लिए गए जनहित के फैसलों को रद्द कर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हम इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाऐगी और बताऐगी कि यह सरकार जनविरोधी है। बता दें कि बिहार की सत्ता संभालने के बाद सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट ने मांझी कैबिनेट में लिए गए 34 फैसलों को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन