{"_id":"4c3fc58f3bb43654ef471cbf897a15a2","slug":"bihar-ex-cm-jitan-ram-manjhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः मांझी की नई पार्टी 125 सीटों पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः मांझी की नई पार्टी 125 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी नई पार्टी हम विहार के 125 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं मांझी ने कहा कि सोमवार नौ मार्च को वे अपनी नई पार्टी का भी विधिवत ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
बिहार की सियासी उठापटक का शिकार हुए जीतनराम मांझी ने सीएम पद से हटाए जाने के बाद ही अपने समर्थकों के साथ अपनी 'हम' पार्टी बनाने का ऐलान किया था। शनिवार को एक इंटरव्यू में मांझी ने कहा कि नौ मार्च को वे अपनी नई पार्टी बनाने की विधिवत घोषणा करेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी नई पार्टी अगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। मांझी ने कहा कि पहले पार्टी का नाम 'हम' तय किया गया है लेकिन इसे बदला भी जा सकता है। वहीं मांझी ने सीएम नीतिश द्वार उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए कैबिनेट फैसलों के बदलने पर नीतिश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि फैसले बदल कर नीतिश बिहार की जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन