फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election, second phase polling completed in a peaceful manner

बिहार चुनाव: कोरोनाकाल में घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए लोग

Wed, 04 Nov 2020 06:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
bihar election, second phase polling completed in a peaceful manner
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर छिटपुट घटनाओं के बीच  शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव में 94 सीटों पर मतदाताओं ने 1463 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। जिनमें 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर  उम्मीदवार शामिल है।

विज्ञापन


तेजप्रताप, तेजस्वी, नीतीश सरकार के चार मंत्रियों सहित कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 10 नवंबर को कौन जीता कौन हारा इसका फैसला होगा। बूथों पर कोरोना से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए थे। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


पटना के फतुहा विधानसभा के सोनारू इलाके में स्थित बूथ संख्या 214 ए पर मतदान कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। इस मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए। इन लोगों ने एक खास दल के समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 191 पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर केआर भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह गुजरात बीएसएफ में पदस्थापित थे। वह गुजरात राज्य के वडोदरा शहर के रहने वाले थे।

मतदान के दौरान जमुई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। अलग-अलग जिलों से ईवीएम के खराब होने की खबरें भी आती रहीं जो बाद में ठीक कर ली गईं। राजगीर में बूथ संख्या 126 और 127 पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदाताओं ने हंगामा किया। छपरा के गरखा के मतदान केंद्र संख्या 248 पर ईवीएम में गड़बड़ी की अफवाह के बाद हंगामा हो गया।

इसके बाद वहां कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में भाजपा उम्मीदवार उमाकांत सिंह पर ग्रामीणों द्वारा ही हमले की खबर मिली। भागलपुर के नाथनगर में वोटिंग करने पहुंची महिला वोटर विनीता देवी का मतदान पहले ही हो गया था।

जब वो वोट करने पहुंचीं तो उनको वोट करने से रोका गया। यहां के मतदान संख्या 43 पर ईवीएम खराब होने की वजह से एक घंटा पांच मिनट की देरी से मतदान शुरू हो पाया। पटना में शास्त्रीनगर इलाके में एक उम्मीदवार के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दानापुर विधानसभा के बूथ संख्या 200 पर लोदीपुरी-चांदमारी मार्ग नहीं बनने से लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। बाद में काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग मतदान के लिए तैयार हुए। गोपालगंज में ईवीएम की तस्वीर उतारते एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।


इसी के साथ चार अन्य को अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सु., गौड़ाबौराम, मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू और साहेबगंज, वैशाली के राघोपुर, खगड़िया के अलौली सु, और बेलदौर में मतदान शाम चार बजे तक ही हुआ। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed