फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Result: NDA’s ‘Saptarishi’ Sweep in Nalanda; Opposition Fails to Breach Nitish’s Stronghold

Bihar Election Result: नालंदा में एनडीए का 'सप्तऋषि' योग, नीतिश के किले में सेंध नहीं लगा पाया विपक्ष

Fri, 14 Nov 2025 10:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 10:16 PM IST
सार

बीते चुनावों में एक सीट लेकर सीएम नीतिश कुमार के गढ़ में सेंध लगाने वाले राजद का इस बार इस क्षेत्र से सूपड़ा साफ हो गया और एनडीए ने यहां सभी सात सीटों पर जीत हासिल की।
 

विज्ञापन
Bihar Election Result: NDA’s ‘Saptarishi’ Sweep in Nalanda; Opposition Fails to Breach Nitish’s Stronghold
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा ने इन विधानसभा चुनावों में एनडीए को 7-0 का ऐतिहासिक जनादेश दिया है। शुक्रवार को नालंदा कॉलेज में हुई मतगणना में एनडीए ने जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर 'क्लीन स्वीप' करते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। 2020 में एक सीट जीतने वाला महागठबंधन इस बार नीतीश के इस अभेद्य किले में कोई सेंध नहीं लगा पाया।

विज्ञापन


एनडीए की यह जीत दो मायनों में सबसे बड़ी रही। पहला 2020 में राजद की जीती हुई इकलौती सीट इस्लामपुर को जदयू ने न सिर्फ वापस छीना, बल्कि इसे 32,239 वोटों के महाअंतर से जीता । दूसरा 2020 की सबसे चर्चित हिलसा सीट, जहां हार-जीत का फैसला मात्र 12 वोटों से हुआ था, वहां इस बार जदयू ने 16,012 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर सभी विवादों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन


राजद का इकलौता 'किला' ध्वस्त

2020 में राजद के राकेश रोशन ने इस्लामपुर सीट जीतकर महागठबंधन का खाता खोला था। इस बार जदयू ने प्रत्याशी बदलकर रूहैल रंजन को मैदान में उतारा। रूहैल रंजन ने 1,00,487 वोट हासिल कर सिटिंग विधायक राकेश रौशन (68,248 वोट)  को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकतरफा जीत में बदला 12 वोटों का 'थ्रिलर'

हिलसा सीट पर पिछली बार 12 वोटों से जीते जदयू के कृष्णमुरारी शरण पर इस बार भी पार्टी ने भरोसा जताया। उन्होंने पिछली बार के कड़े मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 96,009 वोट  हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी राजद के शक्ति सिंह यादव को 79,997 वोट  मिले और जदयू ने 16,012 वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें: Raghopur Chunav Result: आखिरकार तेजस्वी यादव 14532 मतों से जीते, भाजपा के सतीश कुमार ने अटका दी थीं सांसें

राजगीर में सबसे बड़ी जीत

जिले की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। राजगीर (अ.जा.) सीट से जदयू के कौशल किशोर ने 1,07,811 वोट लाकर जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई (माले) के विश्वनाथ चौधरी को 55,428 वोटों के विशाल अंतर से हराया।


हरनौत और अस्थावां में बड़े अंतर से जीत

हरनौत से जदयू के हरिनारायण सिंह ने 1,06,954 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के अरुण कुमार को 48,335 वोटों से पराजित किया। अस्थावां में भी जदयू के जितेंद्र कुमार ने 90,542 वोट पाकर राजद के रवि रंजन कुमार को 40,708 वोटों से हराया।

मंत्रियों ने बचाई अपनी सीट

बिहार सरकार में नालंदा से मंत्री श्रवण कुमार ने 1,05,432 वोट हासिल कर कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को 33,008 वोटों से हराया। वहीं बिहार शरीफ से भाजपा के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने 1,09,304 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के उमैर खान को 29,168 वोटों के अंतर से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed