फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Result 2020, RJD warns workers against indulging in celebratory firing and uncivil behaviour on 10th november

बिहार चुनावः जीत से पहले तेजस्वी की चेतावनी, कहा- 10 तारीख को यह काम बिल्कुल न करें

Sun, 08 Nov 2020 06:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election Result 2020, RJD warns workers against indulging in celebratory firing and uncivil behaviour on 10th november
Tejashwi yadav - फोटो : पीटीआई

सात नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद विभिन्न चैनलों द्वारा एक्जिट पोल जारी किए जाने के बाद से महागठबंधन नेताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी जीत का जश्न मनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच अब महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं को चेतावनी जारी कर दी है।  

विज्ञापन


आरजेडी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि- अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। किसी कीमत पर ये स्वीकार्य नहीं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक और ट्वीट करते हुए आरजेडी ने कहा है कि सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 नवंबर को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed