{"_id":"5f876c5e8ebc3e5fa3000d3a","slug":"bihar-election-diary-tejashwi-yadav-files-nomination-hits-out-at-bjp-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डायरीः तेजस्वी ने नामांकन किया, भाजपा-जदयू पर बरसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डायरीः तेजस्वी ने नामांकन किया, भाजपा-जदयू पर बरसे
Thu, 15 Oct 2020 02:53 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद के बेटे, राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव ने राधोपुर से अपना नामांकन किया। इससे पहले अपनी मां राबड़ी देवी और भाई पूर्व मंत्री तेज प्रताप का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नई सोच की सरकार चाहिए। यह निश्चित है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि बृहस्पतिवार को बाकी प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा और एक-दो दिन में घोषणा पत्र जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी 22 को कर सकते हैं बिहार में पहली चुनावी रैली
भाजपा ने 22 अक्तूबर को बिहार में राजग सदस्यों के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी उस दिन बक्सर, जहानाबाद, रोहतास और भागलपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी सभा स्थलों की तैयारी करेगी।
विज्ञापन
लड़कियों की पढ़ाई पर आर्थिक मदद बढ़ाएंगेः नीतीश
नीतीश कुमार ने अपनी पहली एक्चुअल रैली में महिलाओं पर फोकस किया। वादा किया कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब तक जो आर्थिक मदद दी जा रही है, उसे बढ़ा दिया जाएगा। नीतीश ने कहा कि नए सात निश्चय में 12वीं पास करने पर हर लड़की को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे जबकि ग्रेजुएट करने पर हर लड़की को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। नीतीश ने कहा हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन