फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: BJP set to technology-driven political activities ahead of Bihar polls, Migrant workers issue will be prominent

बिहार चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा प्रौद्योगिकी को बनाएगी अपना हथियार, प्रवासी मजदूरों का मुद्दा रहेगा अहम

Sun, 31 May 2020 08:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 31 May 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election: BJP set to technology-driven political activities ahead of Bihar polls, Migrant workers issue will be prominent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने एक बार फिर से अपनी राजनीतिक गतिविधियों में जान फूंकना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां थम सी गई थी। 

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि सत्तासीन भाजपा नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए लोगों तक पहुंचेगी। इसके लिए सामाजिक दूरी का भली भांति ध्यान रखा जाएगा और मोदी सरकार द्वारा महामारी से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए प्रचार किया जाएगा। 
विज्ञापन



प्रचार के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि कैसे मोदी सरकार ने इस भयावह संकट में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कराईं और देश के नागरिकों को गरीबी के चंगुल से बचाने के लिए आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल के आखिर में होने वाले बिहार चुनाव के लिए पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है, इस बात की ओर इशारा करते हुए नड्डा ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र को लेकर 10 करोड़ परिवारों तक पहुंचेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बहुत सारी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगी, 250 सार्वजनिक सभाओं का आयोजन होगा और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर तबके, महिलाओं और किसानों के लिए 500 रैलियां की जाएंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के कामों और जिम्मेदारियों पर नागरिकों को एक खुला पत्र लिखा है।  

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का राजनीतिक गतिविधियों पर खासा असर देखने को मिला है, जिसे आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में भी महसूस किया जा सकता है। 


वायरस का प्रसार और प्रवासी मजदूरों द्वारा गृह राज्य में लौटना, ये दोनों मुद्दे निश्चित रूप से भाजपा द्वारा संबोधित किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होने जा रहा है। भाजपा बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा है। 

कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर गैर-भाजपा राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के बीच खींचतान चुनावों के करीब आने पर बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed